Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 09:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»आईआईएम बोधगया में झारखंड के जिप अध्यक्षों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण, पंचायती व्यवस्था में आएगा सकारात्मक बदलाव
    Headline

    आईआईएम बोधगया में झारखंड के जिप अध्यक्षों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण, पंचायती व्यवस्था में आएगा सकारात्मक बदलाव

    today post liveBy today post liveOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Koderma News:- झारखंड के पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत राज्य के नौ जिलों के जिला परिषद अध्यक्षों, डीपीएम और डीपीआरसी के लिए आईआईएम बोधगया में पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा।

    इस प्रशिक्षण में कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, गोड्डा, साहेबगंज, सरायकेला-खरसावां, चतरा और रामगढ़ जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) एवं जिला परियोजना समन्वयक (डीपीआरसी) शामिल हैं।

    यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के तहत आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रबंधन, नेतृत्व, योजना क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन के आधुनिक तरीकों से परिचित कराना है।

    आईआईएम बोधगया के प्रख्यात शिक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पंचायती शासन की शक्ति और राजनीतिक गतिशीलता, सिद्धांत-आधारित नेतृत्व, पंचायत के वित्तीय पहलू, सामाजिक उत्तरदायित्व और विकास योजनाओं के प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा—आईआईएम जैसी प्रतिष्ठित संस्था में प्रशिक्षण लेना हमारे लिए एक अनूठा अनुभव है। यह प्रशिक्षण पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रबंधन और तकनीकी दक्षता के साथ जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में योजनाओं को और बेहतर ढंग से लागू कर पाएंगे।”

    उन्होंने आगे कहा कि पंचायती राज की नीतियों को जमीन पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए ऐसे प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। इससे पंचायत से लेकर जिला परिषद तक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस परिणाम देखने को मिलेंगे।

    प्रशिक्षण में शामिल जिला परिषद अध्यक्षों में शांति देवी (गढ़वा), पूनम देवी (लातेहार), बेबी देवी (गोड्डा), मोनिका किस्कू (साहेबगंज), सोना राम बोदरा (सरायकेला-खरसावां), ममता कुमारी (चतरा), सुधा चौधरी (रामगढ़) समेत संबंधित डीपीएम और डीपीआरसी उपस्थित हैं।

    यह प्रशिक्षण झारखंड में स्थानीय स्वशासन प्रणाली को आधुनिक प्रबंधन दृष्टिकोण से सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.