Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 02:26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया कर समाधान योजना का शुभारंभ
    Headline

    वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया कर समाधान योजना का शुभारंभ

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     

     

    वाणिज्यकर विभाग द्वारा व्यावसायियों के बकाया कर भुगतान के समाधान के लिये तैयार की गई है कर समाधान योजना

    Ranchi: कर से प्राप्त राशि का उपयोग सरकार देश एवं राज्य के विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं में खर्च करती है। करदाता समय पर कर का भुगतान कर इस कार्य में सरकार का साथ दें एवं देश और राज्य के विकास में भागीदार बनें। राज्य में व्यावसायिक क्षेत्र के जितने भी बड़े करदाता है, जिनका टैक्स बक़ाया है और जिनके मामलें कोर्ट में लम्बित हैं, उनके ‘‘वन टाइम सेटेलमेंट‘‘ के लिए ही कर समाधान योजना लायी गई है। करदाता इस योजना से लाभ लें और इस योजना को सफल बनायें । उक्त बातें वित्त सह वाणिज्य कर मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने  बुधवार को होटल बीएनआर चाणक्य में कर समाधान योजना का शुभारम्भ  के मौके पर कही।
    कर समाधान योजना का लाभ लेकर वन टाइम सेटेलमेंट से मामला सुलझा लें

    डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य में कर बकायदारों से सम्बंधित क़रीब 5000 केस विभिन्न कोर्ट में लम्बित है। इससे राज्य सरकार को कर का नुक़सान हो रहा है और करदाताओं को कोर्ट का चक्कर भी लगाना पड़ रहा है। इससे पैसे भी ख़र्च हो रहे हैं, जो ना उनके हित में है और ना सरकार के हित में है। इसलिए सरकार कर समाधान योजना लेकर आयी है ताकि व्यावसायिक क्षेत्र के करदाता इस योजना का लाभ लेकर वन टाइम सेटेलमेंट से मामला सुलझा लें और कर का भुगतान कर दें।

    वाणिज्य कर मंत्री ने कहा कि राज्य गरीब है, पिछड़ा है, हमें राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिये राशि की आवश्यकता है। इसलिये कर का सही समय पर भुगतान करें । उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि कर बकायादारों से सहुलियत के साथ टैक्स वसूलें। कोर्ट में लंबित मामलों को सुलझायें। कर समाधान योजना के तहत उनका भुगतान करायें। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में रिसोर्स मोबिलाइजेशन पर ध्यान देने की जरुरत है। राजस्व उगाही विभाग की समीक्षा करने की जरुरत है, ताकि राज्य में राजस्व को और अधिक बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि ओडिशा और झारखण्ड में खनन क्षेत्र करीब करीब बराबर ही है, लेकिन वहां का खनन राजस्व लगभग 50 हजार करोड़ रुपये है और हमारे यहा मात्र 9 हजार करोड़।

    इस वर्ष लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमने लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया है। इसके लिये विभाग के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं और वे करदाता भी जिन्होंने समय पर कर का भुगतान कर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग दिया । कर समाधान योजना से बकाया करदाताओं को टैक्स भुगतान करने में होगी सहुलियत
    वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव आराधना पटनायक ने कहा कि झारखण्ड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान अधिनियम 2022 (कर समाधान योजना) का उद्देश्य बकाया करदाताओं, जिनके मामले कोर्ट में लंबित हैं उनका ‘‘वन टाइम सेटेलमेंट करा कर‘‘ टैक्स का भुगतान करने की सहुलियत देना है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में लंबित मामलों के कारण करीब 3500 करोड़ रुपये बकाया है। लंबित मामलों के कारण सरकार को तत्काल कोई राशि प्राप्त नहीं हो रही है। कर समाधान योजना से लंबित एवं विवादित मामलों के समाधान से राज्य सरकार को करीब 500 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आईआरएयू (ईटिंलीजेंस एंड रिवेन्यू एनालाइस युनिट) का गठन किया गया है जिसका कार्य आंकड़ों का विश्लेषण करना, साथ ही कर देय व्यक्तियों द्वारा दाखिल विवरणियों की पारस्परिक जांच, सेक्टरवार ई-वे बिल निर्गमन की जांच या अनुश्रवण करना है। आईआरएयू की जांच के कारण संव्यवहारों की विस्तृत जानकारी होने पर कर भुगतान करने वाले करदाताओं की भी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा एसटीयू (स्पेशल टैक्स यूनिट) का भी गठन किया गया है, जो राज्य के 5 अंचलों मे काम करेगी। इनका कार्य राज्य में बड़े बकायादारों को प्रॉपर गाइड करना है। कर वसूली में सहयोग प्रदान करना है।
    2022-23 में लक्ष्य के विरुद्ध 500 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की वूसली
    वाणिज्य कर आयुक्त संतोष वत्सल ने कहा कि 2022-23 में 18 हजार करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 18500 करोड़ रुपये के राजस्व की वूसली विभाग ने की है। विभाग के पदाधिकारियों के मेहनत का ही परिणाम है कि हमने लक्ष्य से अधिक वसूली की है। हमें विभाग के मंत्री डा.रामेश्वर उरांव एवं प्रधान सचिव श्रीमती आराधना पटनायक का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला, जिससे हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इस अवसर पर अपर वाणिज्य कर आयुक्त एवं विभाग के पदाधिकारीगण सहित व्यावसायिक जगत के कई जाने-माने लोग मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कर समाधान योजना केस कोर्ट रांची न्यूज वाणिज्य विभाग वित्त मंत्री
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.