WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
सूरत।
शहर के बेगमपुरा इलाके में रेडीमेड साड़ियों के भंडार घर द्वारिका हाउस में रविवार की देर रात को भयंकर आग लग गई। आगजनी में 3 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। द्वारका हाउस में एक जोरदार धमाका सुनने और आग की लपटे देखने के बाद दमकल विभाग और बिजली विभाग को सूचना दी गई। इसके पूर्व ही चारों और आग की लपटें फैल गई थी। मौके पर पहुंची दमकल की 17 वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद 5 घंटे में आग पर नियंत्रण कर सकी। अग्निशामक अधिकारी के अनुसार पहली और दूसरी मंजिल पर रखी गई साड़ियों की बड़ी खेप जलकर खाक हो गई। धमाके से साड़ियों से लदे दो टेंपो भी पूरी तरह जल गए। द्वारका हाउस के भूतल के साथ तीन मंजिले और छत पर भी आग लग गई थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now