Ranchi News: राजधानी राजधानी रांची के बिल्डर व शीर्ष भाजपा नेता रमेश सिंह से लेवी की मांग हुई है। पीएलएफआई संगठन को मजबूत करने के नाम पर लेवी मांगी गई है। लेवी की रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी मिली है ।लेवी को लेकर यह कॉल शनिवार दोपहर में रमेश सिंह के मोबाइल पर आयी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रमेश ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही। साथ ही उसने कहा कि संगठन के कमांडर सहित सदस्यों की नजर उन पर है। संगठन को सहयोग करें। संगठन भी आपका सहयोग करेगा। साथ ही धमकी दी गई कि यदि संगठन को सहयोग नहीं किया गया तो फिर उनके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा।
बताया गया है कि रमेश सिंह को जिस सिम कार्ड का प्रयोग कर फोन किया गया था, उसका लोकेशन बंगाल में मिला है। पीएलएफआई के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति ने इस बार न इंटरनेट कॉल का प्रयोग किया और न ही व्हाट्सएप कॉल का, उसने सीधे मोबाइल नंबर से फोन करके संगठन को मदद करने की बात रमेश सिंह से की।
सुप्रीमो के आदेश पर लेवी की मांग हुई रमेश सिंह सेबीते दोपहर को रमेश सिंह के मोबाइल पर 6026443977 से कॉल आया। कॉल करने वाले कहा कि सुप्रीमो के आदेश पर लेवी मांगी जा रही है। लेवी देने पर संगठन की हर जगह पर मदद करेगा और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया है।धमकी को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। रमेश सिंह की सुरक्षा बढ़ा दिया गया है।रमेश सिंह भाजपा के शीर्ष नेता के साथ एक समाजसेवी भी है। प्रति दिन उनसे सैकड़ो की संख्या मे लोग मिलने आते रहते है ,वो भी कई कार्यक्रम मे भाग लेते रहते है।
मालूम हो कि कुछ समय से प्रदेश मे उग्रवादी घटना मे वृद्धि देखी जा रही है।दर्जन भर मामले जो लेवी रंगदारी और भयादोहन का बताया गया है घट रहा है।खुंटी और पलामू प्रमंडल मे भी घटना की खबर है।हाल ही मे डी जी पी अनुराग गुप्ता ने राज्य से उग्रवाद को जड़ मूल से खत्म करने का संकल्प दोहराया था ।चाईबासा और पलामू जाकर अधिकारियो को निर्देश भी दिया था ।राजधानी रांची में भाजपा के शीर्ष नेता समाजसेवी को धमकी दिये जाने के बाद लोग भयभीत और भयभीत है।
इस बाबत सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने रविवार को बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है। भाजपा नेता को जिस नंबर से कॉल आया था, उसकी भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

