Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 08:21
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पारसनाथ की पवित्रता के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति जताया अभार
    Headline

    पारसनाथ की पवित्रता के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति जताया अभार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची । जैन धर्मावलंबियों के विश्व प्रसिद्ध श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ मामले पर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा पर्यटन स्थल पर रोक लगाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है। जैन समाज सहित समस्त देशवासियों को इस सफलता की बधाई दी है।

    सदस्यों ने उम्मीद जताई कि केंद्र एवं राज्य सरकार की इस पहल से पारसनाथ श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता कायम रखने का रास्ता खुलेगा। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि जैन धर्मावलंबियों के विश्व प्रसिद्ध पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी मधुबन को पर्यटन स्थल घोषित करने से दुनियाभर स्थित जैन समाज एवं मारवाड़ी समाज आहत थे। सरकार ने जैन धर्मावलंबियों का भावना का सम्मान करते हुए पारस स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगाकर इसे पवित्रता को बनाए रखने, एवं जैन तीर्थ स्थल के रूप में घोषित कर सराहनीय कार्य किया है।

    सरकार का प्रयास होना चाहिए की सम्मेद शिखर जी की पवित्रता आगे भी इसी तरह बनी रहे। पारसनाथ में जैन समाज के 24 तीर्थकरो में से 20 तीर्थकरो ने इस पर्वत पर तपस्या कर मोक्ष प्राप्त की है। सबके प्रयासों से विश्व विख्यात तीर्थ सम्मेद शिखर जी की पवित्रता सदैव बनी रहेगी। सरकार की इस सराहनीय कदम से पूरे समाज में खुशी की लहर है।

    हर्ष व्यक्त करने वालों में-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री ललित कुमार पोद्दार, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष- अशोक नारसरिया, सचिव- कौशल राजगढ़िया, अग्रवाल सभा के- अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री- मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, सुरेश जैन, प्रमोद अग्रवाल, पवन पोद्दार, विनोद जैन, रतन मोर, कमल जैन, अरुण बुधिया, अनिल अग्रवाल, राम बांगड़, प्रेम मित्तल, सुनील केडिया, भरत बगड़िया, कमल खेतावत, विजय कुमार खोवाल, नरेश बंका, किशन अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, अजय डीडवानिया, अजय बजाज, मंजीत जाजोदिया, अशोक लाठ, रमन बोड़ा, राजेश कौशिक, राजेश भरतिया, रमाशंकर बगड़िया, मनीष लोधा, संजय सराफ,आकाश अग्रवाल, ललित पोद्दार, अजय खेतान, आदि शामिल है।

    सम्मेद शिखरजी को यथावत तीर्थ स्थल रखने की केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत: विहिप

    विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत मंत्री डॉ.बिरेन्द्र साहु ने कहा झारखंड का हिमालय माने जाने वाला पारसनाथ पर्वत जैनियों का पवित्र तीर्थ शिखरजी है। यहां जैन धर्मावलंबियों के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष की प्राप्ति की है। 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ ने भी इस पुण्य भूमि पर निर्वाण प्राप्त किया था। ऐसे पावन सम्मेद शिखरजी को केंद्र सरकार के द्वारा अधिसूचना में बदलाव करके समाज में व्याप्त श्रद्धा, विश्वास एवं तीर्थ की महत्ता को सम्मान दिया है। इस निर्णय का विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत स्वागत करता है।

    डॉ साहू ने कहा सम्मेद शिखरजी पर्वत संपूर्ण विश्व के जैन समुदायों के लिए पूजनीय एवं पवित्र स्थल है। भारत सरकार ने जैन समुदाय के साथ-साथ पूरे सनातन समाज के लिए तीर्थ स्थल की पवित्रता एवं महत्व को स्वीकार कर विश्व पटल में अपनी प्रतिबद्धता का एक नया अध्याय लिखा है।

    डॉ साहू ने झारखंड सरकार से कहा कि पारसनाथ पर्वत क्षेत्र सहित झारखंड के सभी तीर्थ स्थलों पर शराब / नशा की वस्तुएं एवं मांसाहारी खाद्य वस्तुओं के विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू कर तीर्थ स्थल की मर्यादा को बनाए रखें। तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल बनाना सनातन हिंदू समाज को स्वीकार नहीं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इको टूरिज्म एक्टिविटी केंद्र एवं राज्य सरकार पवित्रता रांची न्यूज श्री सम्मेद शिखरजी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.