लॉस एंजेलिस।
कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के बाद भी फेस मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा? यह बातें वैक्सीन के बाजार में आने से पहले लोगों द्वारा संक्रामक रोग विशेषज्ञों से बार-बार पूछा जा रहा है। अमेरिका के महामारीविद डॉक्टर एंथनी फोचि ने गुरुवार को कहा कि एक असरदार वैक्सीन की डोज लेने के बावजूद चेहरे पर फेस मास्क] सामाजिक दूरी और 20 सेकंड तक हाथ धोने से लोगों को जल्द छुटकारा नहीं मिलने वाला है। इसके पहले उन्होंने कहा था कि कोरोना संक्रमण एक दो साल तक जारी रहने की संभावना है।
अमेरिका के राष्ट्रीय एलर्जी और संक्रामक रोग संस्थान के निदेशक डॉ एंथनी फोचि ने कहा कि यह सोचना गलत होगा कि कोरोना वैक्सीन शत प्रतिशत असरदार होगी। साथ ही इसे शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन 75 से 80% लोगों तक पहुंच जाए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। डॉक्टर को फोचि गुरुवार को न्यूजर्सी गवर्नर फिल मर्सी सीधे बातचीत कर रहे थे। मौके पर उन्होंने वैक्सीन के बाजार में आने के संबंध में कहा कि कोरोना वैक्सीन विकसित किए जाने की दिशा में तीन उम्मीदवार पूरी तरह तैयारी के साथ मैदान में है। इन के तीसरे क्लिनिकल ट्रायल में अधिकतम एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावशाली होने के बाद ही बाजार में इसे लॉन्च करने की अनुमति दी जाएगी।

