Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 11:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से रिम्स में मिलने जाने वाले लोगों से ईडी करेगी पूछताछ
    Headline

    अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से रिम्स में मिलने जाने वाले लोगों से ईडी करेगी पूछताछ

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से रिम्स के पेइंग वार्ड में मिलने जाने वाले लोगों से भी ईडी पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा से पेइंग वार्ड में 12 अनजान लोगों के आने-जाने की जानकारी ईडी को मिली है। पेइंग वार्ड के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को ईडी ने खंगालना शुरू कर दिया है।

    रिम्स प्रबंधन से मिले सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में 29 जुलाई से अबतक पंकज मिश्रा से करीब 12 अनजान लोगों के मुलाकात करने की जानकारी ईडी को मिली है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने पंकज मिश्रा से पेइंग वार्ड में जाकर मुलाकात की, उन्हें ईडी जल्द ही समन कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

    बताया जाता है कि ईडी को सूचना मिली थी कि पंकज मिश्रा से कई लोग मिलने आ रहे हैं। इसमें कुछ हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं। पंकज मिश्रा से जो लोग उनके पेइंग वार्ड में मिलने आते थे वे अपने मोबाइल से उसे राज्य के कुछ बड़े अधिकारियों से बात करवाते थे। इसके बाद ही ईडी ने रिम्स से 29 जुलाई से लेकर अबतक का सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी, लेकिन शुरू में रिम्स ने सिर्फ एक महीने का ही सीसीटीवी फुटेज ईडी को उपलब्ध कराया था। लेकिन ईडी के दबाव के बाद रिम्स प्रबंधन ने 29 जुलाई से लेकर अबतक का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है।

    ईडी ने 20 अक्टूबर को पंकज मिश्रा के दो सहयोगियों चंदन यादव और सूरज पंडित को अपने मोबाइल से कई हाई प्रोफाइल लोगों से बात कराते पकड़ा था। दोनों पंकज मिश्रा के ड्राइवर हैं। 14 नवंबर को पंकज मिश्रा के स्वास्थ्य का रिव्यू रिम्स में किया जायेगा। पंकज मिश्रा ने पीएमएलए की अदालत में जमानत की याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अवैध खनन ईडी पंकज मिश्रा पेईग वार्ड रांची न्यूज रिम्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.