Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 17:30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर ईडी की रांची और जमशेदपुर में छापेमारी जारी
    Headline

    Ranchi: जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर ईडी की रांची और जमशेदपुर में छापेमारी जारी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के लगभग छह ठिकानों पर जमीन घोटाले से जुड़े मामले में छापेमारी कर रही है। रांची में ईडी की छापेमारी मोरहाबादी स्थित सत्येन्द्रु अपार्टमेंट में ठेकेदार विपिन सिंह के आवास पर, खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा और लालपुर बैंक कॉलोनी में प्रियरंजन सहाय तथा अशोक नगर में चल रही है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।

    बताया गया कि ईडी की ओर से की जा रही छापेमारी के दौरान टीम मोरहाबादी स्थित विपिन सिंह के आवास में पहुंची। इनकी ट्रैकिंग ईडी नोएडा से ही कर रही थी। इस बात की भनक विपिन सिंह को लग गयी और आवास से परिवार के साथ वह निकल गया। ईडी जब आवास संख्या 402 पहुंची तो वहां किसी को नहीं पाया। इसके बाद फ्लैट मालिक प्रभात पांडेय को बुलाया और आवास को सील कर दिया।

    इसके अलावा ईडी जमशेदपुर में भी दो जगहों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में जिनके यहां छापेमारी की जा रही है, वह रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन के बेहद नजदीकी हैं। जमशेदपुर में जुगसलाई गौशाला के समीप स्थित जैन मंदिर के पास रहने वाले कारोबारी श्याम सिंह भाटिया, बिष्टपुर कांट्रेक्टर एरिया बेगुनिया टावर निवासी रवि सिंह भाटिया के यहां ईडी छापेमारी कर रही है। इनके यहां जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान ईडी ने जमीन से जुडे कई कागजात जब्त किये हैं।

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने जमीन घोटाले मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित बंगाल, झारखंड और बिहार सहित 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं। आरोपित फैयाज खान को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया था। अन्य छह आरोपितों को रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ कर रही है। इस छापेमारी में ईडी के हाथ कई जमीन से जुड़े कागजात हाथ लगे हैं। पूछताछ में ईडी को कई जानकारी मिली है। इसी मामले में ईडी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से पूछताछ कर चुकी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    ईडी छापेमारी जमीन घोटाला रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    फिर निशाने पर वंदे भारत! भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा

    June 8, 2025

    बड़ौदा घाट में नहाने के दौरान आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र डूबे, शव बरामद

    June 8, 2025

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.