Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 05:49
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नीट-यूजी पेपर लीक और बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाला मामले में ईडी की देशभर के 11 ठिकानों पर छापेमारी
    Headline

    नीट-यूजी पेपर लीक और बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाला मामले में ईडी की देशभर के 11 ठिकानों पर छापेमारी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने गुरुवार को 2024 के नीट-यूजी पेपर लीक मामले और बिहार बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाले के सिलसिले में देशभर के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
    नीट पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की एक टीम ने बिहार के नालंदा के नगरनौसा में संजीव मुखिया के बलवा गांव में डॉ शिव कुमार और गोसाईमठ निवासी संदीप कुमार के घर छापेमारी कर तलाशी ली। पूरे मामले में नालंदा के संजीव मुखिया, उसका पुत्र और उसके गैंग का नाम सामने आया है।

    प्रवर्तन निदेशालय की टीम जब नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में एक आरोपित के घर छापेमारी करने पहुंची तो वहां लोगों ने हंगामा किया। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान घर के एक सदस्य ने ईडी अधिकारी का मोबाइल फोन छीन लिया। हालांकि नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि रंजन मिश्रा ने मोबाइल छीनने की बात से इंकार किया है।

    प्रवर्तन निदेशालय ने इसके साथ ही बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाले के सिलसिले में देशभर के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। ईडी अधिकारी के अनुसार यह कार्रवाई दिल्ली ईडी टीम की अगुवाई में की जा रही है जिसमें पटना, नालंदा, रांची, लखनऊ और कोलकाता समेत कई शहर शामिल हैं।

    ईडी की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि इस भर्ती घोटाले के पीछे वही मास्टरमाइंड हैं जो 2024 के चर्चित नीट-यूजी पेपर लीक कांड में शामिल थे।

    ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि नीट-यूजी और बिहार कॉस्टेबल भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड एक ही हैं। नीट यूजी पेपर लीक कांड का मुख्य आरोपित संजीव मुखिया पुलिस गिरफ्त में है जबकि उसका बेटा डॉ शिव कुमार जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। वह अपनी मां ममता सिन्हा के चुनाव प्रचार में सक्रिय है। ममता सिन्हा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में हरनौत सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

    कौन है संजीव मुखिया-

    नालंदा जिले के नागरगौसा प्रखंड के नगरनौसा गांव का रहने वाले संजीव मुखिया को गांव वाले लूटन मुखिया के नाम से भी जानते हैं। उसके पिता जनक किशोर प्रसाद किसान हैं। संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय स्थित उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में नाम सामने आने के बाद संजीव मुखिया अपने ऑफिस में बीमार होने का आवेदन देकर फरार हो गया था।

    थर्ड ग्रेड की नौकरी करने वाला संजीव मुखिया अकूत संपत्ति का मालिक है। आर्थिक अपराधिकारी की जांच में पता चला है कि आय से 144 प्रतिशत अधिक संपत्ति उनके पास है, जो 1.75 करोड़ की है। कई मामलों में सीबीआई और ईडी उसके संपत्ति की जांच कर रही है। उसकी पत्नी ममता देवी ने 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर हरनौत सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ी थीं। हालांकि उसे हार का मुंह देखना पड़ा था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar constable recruitment scam ED raid Sanjeev Mukhiya NEET paper leak 2024 NEET UG scam Bihar PMLA action by ED
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.