Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 8 June 2025 || 01:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अफगानिस्तान पर टूटा भूकंप का कहर, एक हजार से ज्यादा की मौत
    Headline

    अफगानिस्तान पर टूटा भूकंप का कहर, एक हजार से ज्यादा की मौत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .रात में 51 किलोमीटर गहराई तक हिल गयी धरती, हजारों घर गिरे

    काबुल/इस्लामाबाद/जकार्ता/क्वालालंपुर। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और मलेशिया में मंगलवार से बुधवार सुबह तक आए भूकंप के झटके जानलेवा साबित हो गए। अफगानिस्तान पर तो भूकंप कहर बनकर टूटा है। भूकंप के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
    अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 44 किलोमीटर दूर था, जिससे 51 किलोमीटर गहराई तक धरती हिल गयी।

    भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार अफगानिस्तान में क्रमश: 21 और 22 जून को भूकंप के झटके लगे। 21 जून की सुबह 6 बजकर 21 मिनट (भारतीय मानक समय के अनुसार) पर 4.5 की तीव्रता का भूकम्प आया, जिसका केंद्र काबुल से 243 किमी. उत्तर-पूर्व में धरती की सतह से 51 किमी. नीचे थे। उसके बाद 22 जून को 2 बजकर 24 मिनट (भारतीय मानक समय के अनुसार) पर फिर भूकम्प आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 मापी गई। इसका केंद्र काबुल से 176 किमी. दूर दक्षिण में धरती की सतह से 10 किमी. नीचे था। भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार चूंकि इसकी तीव्रता अधिक और धरती की सतह से केंद्र की गहराई कम थी, इसलिए इसकी वजह से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।

    अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी सलाहुद्दीन अयूबी के अनुसार इस भयावह भूकंप का सर्वाधिक असर पक्तिका प्रांत में देखने को मिला है। खोस्त में भी स्थितियां भयावह हैं। सरकार की ओर से राहत कार्य तेज कर दिये गए हैं। राहत कार्यों और पीड़ितों तक दवाएं व खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किये गए हैं।

    अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन उपमंत्री शरफुद्दीन मुस्लिम ने बताया कि 920 लोगों की मौत और छह सौ से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों और दूरदराज के गांवों में हुए जान-माल के नुकसान का ब्योरा आना अभी बाकी है। इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कुल मिलाकर एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों की संख्या में लोग गंभीर अवस्था में घायल हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। तालिबान नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने बताया कि हजारों की संख्या में घर गिर गए हैं। भूकंप जिस समय आया उस समय स्थानीय समय के अनुसार आधी रात के बाद के डेढ़ बज रहे थे। ऐसे में लोग सो रहे थे और भूकंप के कारण घरों के गिरने से दब कर उनकी मौत हो गयी। इस कारण भी मृतकों की संख्या बहुत अधिक है।

    अफगानिस्तान में आया भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा आदि शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। भारतीय मानक समय के अनुसार बुधवार सुबह 3ः20 बजे जो भूकंप आया, उसका केंद्र इस्लामाबाद से 345 किमी. दक्षिण-पश्चिम में धरती की सतह से 27 किमी. नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। पाकिस्तान में भी भूकंप के झटकों के कारण 20 लोगों की मौत होने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

    बीती देर रात मलेशिया में भी 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी वहां से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है किन्तु ढांचागत नुकसान हुआ है। वहां लोग राहत कार्यों में जुटे हैं। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। यहां भूकंप का केंद्र नूसा टेंगारा से 132 किलोमीटर पूर्व की ओर था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    काबुल न्यूज गहराई तीव्रता 6.1 नुकसान पक्तिका प्रांत भूकंप सतह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रांची में अवैध हथियार खरीद-बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार,दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस  बरामद

    June 7, 2025

    कोडरमा में भाजपा के जिला कार्यालय का हुआ शिलान्यास,बाबूलाल मरांडी बोले हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल ,कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम कर रही है

    June 7, 2025

    पलामू में अवैध संबंध विवाद में पत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता ने शव दफनाया

    June 7, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.