Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 June 2025 || 15:17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Dumka: शिबू सोरेन की विरासत को बचाने के लिए जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे बसंत सोरेन : निशिकांत दुबे
    Headline

    Dumka: शिबू सोरेन की विरासत को बचाने के लिए जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे बसंत सोरेन : निशिकांत दुबे

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Dumka: । गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा करते हुए कहा है कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेटे बसंत सोरेन जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे। निशिकांत दुबे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेश होने को शनिवार को दुमका पहुंचे थे।

    अदालत के बाहर पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान बड़ा दावा करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि शिबू सोरेन की विरासत को बचाने के लिए उनके छोटे पुत्र बसंत सोरेन जून-जुलाई तक झामुमो छोड़ देंगे। यह भी दावा किया कि वर्ष 2025 आते-आते झामुमो कई टुकड़ों में बंट जायेगा। कोई झामुमो सोरेन बनेगा, तो कोई झामुमो चंपाई तो कोई झामुमो मथुरा गुट बनायेगा। झामुमो का सिंबल भी जब्त हो जायेगा।

    निशिकांत दुबे ने कहा कि हजारीबाग में एक कंपनी है इनलैंड पावर। इसने हजारीबाग के झामुमो जिला अध्यक्ष बास्की के अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा किए हैं। यह राशि बास्की द्वारा जमशेदपुर के अंजया स्टील को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंजया स्टील हेमंत सोरेन की बेनामी संपत्ति है। आज नहीं तो कल, इसका बड़ा खुलासा होने वाला है।

    उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर इनलैंड पावर क्यों करोड़ों रुपये झामुमो जिला अध्यक्ष बास्की के खाता में देगा? सारा बैंक अकाउंट ईडी को दिया गया है। यहां सिर्फ जमीन की ही लूट नहीं बल्कि फैक्टरी की भी लूट हुई है। संपत्ति बनायी गयी है। जब लोकपाल की जांच बढ़ेगी जिसमें शिबू सोरेन, उनकी पत्नी और परिवार के लोग दायरे में आएंगे तो सोरेन परिवार में सीता सोरेन और उनके परिवार के अलावा कोई भी चुनाव लड़ने के लायक नहीं रहेगा।

    निशिकांत दुबे ने कहा कि उनकी बातों को झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य हवा में उड़ा देते हैं, जिस दिन सरफराज अहमद ने त्यागपत्र दिया था, उसी वक्त उन्होंने कहा था कि सरफराज अहमद राज्यसभा के सदस्य होंगे और वह सच साबित हुआ। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा की उम्मीदवार होंगी, वह भी सत्य साबित हुआ। अब तीसरी भविष्यवाणी यह है कि जिस दिन कल्पना चुनाव जीत कर आयेंगी, धक्का मार कर चंपाई सोरेन को बाहर कर देंगी। वह इस प्रदेश की सीएम होंगी क्योंकि हेमंत सोरेन को बेल मिलने नहीं जा रही है। दो बातें सत्य हो चुकी हैं, तीसरी बात भी सत्य होगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Basant Soren BJP MP Nishikant Dubey inland power JMM supremo Shibu Soren model code of conduct violation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    मधुबन में दुकान बंद कर घर जा रहे ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मार कर हत्या

    June 13, 2025

    एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कदमा थाने के पुलिस अवर निरीक्षक  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

    June 13, 2025

    रेलवे साइडिंग में वर्चस्व जमाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग

    June 13, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.