Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 17:56
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Dumka: चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी : नरेन्द्र मोदी
    Headline

    Dumka: चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी : नरेन्द्र मोदी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Dumka:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दुमका में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले सिद्धो कान्हों और चांद भैरव जैसे वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही कहा कि ये वीर शहीदों की धरती है। यहां पर उमड़ा जनसैलाब ये बताता है कि हमारी सरकार एक बार फिर आ रही है।

    मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां फिर से सत्ता आना चाहती हैं ताकि घोटाला कर सकें। आज झारखंड को ये सभी पार्टियां लूटने में लगी हैं। आज यहां के चर्चे खूबसूरत पहाड़ों की वजह से नहीं, बल्कि नोटों के पहाड़ से हो रही है। उन्होंने कहा कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी। वर्ष 2014 में मोदी को आप लोगों ने आशीर्वाद दिया था तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में एक जून को राज्य के संताल परगना की तीन संसदीय सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल में मतदान होना है।

    झामुमो ने जमीन हड़पने के लिए माता-पिता का नाम बदल दिया

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झामुमो वालों ने जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा। अब आपको इन लोगों से झारखंड को मुक्ति दिलानी ही होगी। आज झामुमो और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से। ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपये के टेंडर के घोटाले से। ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से।

    जो काम दस वर्षों में हुआ उसे और आगे बढ़ाना है

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो धमकी देते हैं कि मोदी को हटाना है। क्योंकि, वो फिर से घोटाले कर सकें। आप इंडी गठबंधन को गरीबों को हक लूटने देंगे क्या? ये लोग झारखंड को हर तरफ से लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें पहले की सरकारों ने पूछा तक नहीं उन्हें मोदी ने पूजा है। हमने गरीबों का जीवन बदला है, जो काम दस साल में हुआ अब अगले पांच साल उसे और आगे बढ़ाना है। अगले पांच सालों में तीन करोड़ माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। सरकार बनने के बाद तीन करोड़ और मकान बनवाऊंगा।

    मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और उनकी संस्कृति खतरे में पड़ गई। इन्हें आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि, इनके लिए सिर्फ वोट बैंक जरूरी है। नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण इनके हथियार हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला सांप्रदायिक राजनीति करना, तुष्टीकरण की राजनीति करना, अलगाववादियों को संरक्षण देना और आतंकवादियों का बचाव करके उसका विरोध करना है।

    इंडी जमात वाले धर्म के आधार देते हैं मुसलमानों को आरक्षण

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी जमात वाले धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मैं एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करने की बात करता हूं तो इन्हें मिर्ची लग जाती है। यदि उन पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो तो इन्हें मिर्ची लग जाती है। उल्टा वे मुझे कहते हैं कि मैं हिन्दू-मुसलमान कर रहा हूं।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    harkhand-Dumka-Public meeting PM Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.