Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मनरेगा कार्य में अनियमितता को लेकर दो अभियंता समेत चार नपे, सभी की संविदा रद्द
    Headline

    मनरेगा कार्य में अनियमितता को लेकर दो अभियंता समेत चार नपे, सभी की संविदा रद्द

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पलामू। जिले के पाटन प्रखंड के हिसरा बरवाडीह पंचायत में संचालित मनरेगा कार्य में अनियमितता के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने रविवार को संबंधित ग्राम सेवक सत्येंद्र कुमार, कनीय अभियंता गंगा पासवान, सहायक अभियंता अमरेंद्र कुमार और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रणधीर कुमार जायसवाल की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इसके साथ ही पंचायत सचिव अभिषेक कुमार को निलंबित कर उसके विरूद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है। मामले में मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए वित्त शक्ति जब्त करने  का प्रस्ताव भेजा गया है।

    मनरेगा आयुक्त के निर्देश आलोक में प्रति पंचायत 5 पशु शेड की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाना था परंतु हिसरा बरवाडीह पंचायत में बीपीओ ने 401 पशु शेड की योजना को स्वीकृति दी। इस संबंध में उपायुक्त को कई माध्यमों से शिकायत मिली। इसके पश्चात उपायुक्त ने प्रशिक्षु आईएएस से पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें बीपीओ के विरुद्ध सभी आरोप सही पाए गए। उपायुक्त ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रणधीर कुमार जायसवाल की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की करवाई की।

    जांच के क्रम में पाया गया कि हिसरा बरवाडीह पंचायत में उक्त सभी योजनाओं का कार्यान्वयन ग्राम पंचायत स्तर से किया जा रहा है। सभी योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मुखिया द्वारा प्रदान की गयी है। साथ ही द्वितीय हस्ताक्षरी के रूप में राशि के भुगतान के लिए भी ये सीधे जवाबदेह है। इसके बाद पाटन थाने में मुखिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

    उपायुक्त ने पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी को हिसरा बरवाडीह पंचायत अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत और कार्यान्वित कुल 401 पशु शेड की सभी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन कर 15 दिनों के भीतर योग्य तथा अयोग्य लाभुकों को चिन्हित करने के पश्चात मनरेगा कोषांग को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है ताकि अयोग्य पाए गए लाभुकों के पशु शेड की योजना को रद्द किया जा सके। साथ ही अयोग्य पाये गये लाभुकों को किया गया गलत भुगतान की राशि की वसूली दोषी कर्मियों से की जा सके।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अनियमितता पलामु न्यूज पशु शेड मनरेगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.