WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
मुंगेर।

शादी के दौरान नशे में धुत एक युवक ने शुक्रवार की रात को 18 वर्षीय इंटर के छात्र की हत्या गोली मारकर कर दी। मृतक की पहचान बिहार सैन्य पुलिस के जवान का पुत्र मो. आकिब के रूप में की गई है। घटना जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरघे ग्राम की है। मृतक छात्र शादी समारोह में भाग लेने गया था। जानकारी अनुसार बरघे गांव में स्व. अफरोज की पुत्री की शादी थी। बारात लगने के बाद बाराती को भोजन कराया जा रहा था। उसी समय शराब के नशे में धुत एक युवक ने मो. आकिब पर दो गोली चला दी। अस्पताल ले जाने के क्रम में घायल मो. आकिब की मौत रास्ते में हो गई। परिजनो का आरोप है कि जानबुझकर एक पुलिस कर्मी के पुत्र की हत्या की गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now