Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 30 May 2025 || 23:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत
    Headline

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    News DigitalBy News DigitalMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     Palamu News:- तरहसी थाना क्षेत्र के ब्रहकुरवा गांव में बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ। बेदानी चौक से दो किलोमीटर दूर डीजे गाड़ी ने बारातियों से भरी सवारी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह घायलों ने अस्पताल में घटना की जानकारी दी।

    बारात मनातू प्रखंड के चुनका पसिया गांव से सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव जा रही थी। बारात विश्वनाथ सिंह के बेटे की थी। सभी बाराती रिश्तेदार और गांव के ही थे। एक सवारी गाड़ी में बाराती नीचे और ऊपर बैठे थे। जैसे ही गाड़ी ब्रहकुरवा गांव पहुंची, डालटनगंज की ओर से आ रही डीजे गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सवारी गाड़ी पलट गई। ऊपर बैठे बाराती नीचे गिरकर वाहन से दब गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    मृतकों में विकास सिंह (17), चंदन यादव (14), विकेश कुमार (22) और विशेष कुमार सिंह (15) शामिल हैं। घायलों में दीपक कुमार सिंह, कंचन कुमार सिंह, राहुल और अखिलेश सहित अन्य शामिल हैं।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार और मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल-बल के साथ पहुंचे। क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। डीजे गाड़ी मौके से फरार हो गई। हालांकि डीजे के कई सामान घटनास्थल पर गिर गए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। डीजे वाहन पांकी का बताया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Palamu News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है यह पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी: प्रधानमंत्री

    May 30, 2025

    केंद्र सरकार से अनुदान प्राप्त करने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव कराना अनिवार्य: पनगढ़िया

    May 30, 2025

    झारखंड सरकार ने 16वें वित्त आयोग से 3.03 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी

    May 30, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    कोडरमा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खुलासा, 9 गिरफ्तार, भारी मात्रा में उपकरण जब्त

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.