Ranchi News:- राजधानी रांची में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नौ पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सभी निलंबित पदाधिकारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के हैं और रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात थे।
यह कार्रवाई हाल ही में आयोजित एक अपराध समीक्षा बैठक के बाद की गई, जिसमें जिले में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया था। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया था कि सभी जांच अधिकारी लंबित मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाएं। लेकिन कई सब-इंस्पेक्टर ने इन निर्देशों की अनदेखी की, जिससे कई आपराधिक मामले जस के तस रह गए।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लापरवाह अधिकारियों को पहले कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी किया। उनसे जवाब मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया।
निलंबित पुलिस पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
-
उमाशंकर सिंह — बुढ़मू थाना
-
अशोकनाथ सिंह — सदर थाना
-
संतोष कुमार रजक — डोरंडा थाना
-
नीतीश कुमार — खरसीदाग ओपी
-
सूर्यवंशी उरांव — सुखदेव नगर थाना
-
श्याम बिहारी रजक — जगन्नाथपुर थाना
-
अरविंद कुमार त्रिपाठी — जगन्नाथपुर थाना
-
अजय कुमार दास — लालपुर थाना
-
राजकुमार टाना भगत — जगन्नाथपुर थाना
इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि रांची पुलिस प्रशासन अब लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त है। डीआईजी चंदन सिन्हा ने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

