Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Dhanbad/Ramgarh: अयोध्या तो पहली झांकी है, मथुरा, ज्ञानवापी बाकी है : हिमंत बिस्वा सरमा
    Headline

    Dhanbad/Ramgarh: अयोध्या तो पहली झांकी है, मथुरा, ज्ञानवापी बाकी है : हिमंत बिस्वा सरमा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Dhanbad/Ramgarh: अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में लोगों से वोट मगने धनबाद पहुंचे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हेमंत विश्व शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्षियों पर जमकर बरसे।

    उन्होंने कहा कि मोदी जी का नारा है, “अबकी बार 400 पार” इस नारे को हमे इस लिए मूर्त रूप देना है, ताकि ज्ञानवापी में फिर से भगवान शिव स्थापित हो सके, सनातनियो की मांग मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान भव्य मंदिर में विराजे उसे पूरा करने के साथ ही हमारे कश्मीर का एक टुकड़ा जो कांग्रेस के कारण आज भी पाकिस्तान के कब्जे में है उस पीओके को वापस भारत यानि हमारे कश्मीर का हिस्सा बनाया जा सके। इसके लिए हमे मोदी जी के 400 पार वाले नारे को सफल बनाना है।

    उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने पिछले जन्म में जरूर कुछ किया था, जिस वजह से अयोध्या में स्थापित हमारे रामलला उन्हें दर्शन देना नही चाहते। उनके नसीब में ही रामलला का दर्शन पाना नही लिखा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो रामलला विराजमान हो गए, लेकिन अभी हमारा कार्य समाप्त नही हुआ। यदि भाजपा इस बार 400 पर करती है तो मथुरा में भगवान कृष्ण और ज्ञानवापी में भगवान शिव स्थापित होंगे।

    उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी खुद हिन्दू है ही नही, तो वह राम मंदिर कैसे जाएंगी और वे मंदिर के शुद्धिकरण की बात करते है। मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने मुस्लिम समाज मे एक से अधिक शादियों को रोकने को लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की भी बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि यदि इस बार 400 पार के नारे को आप लोगों ने सही साबित कर दिया, तो झारखंड के जेएमएम और कांग्रेस के घरों में जितना भी काला धन छिपा कर रखा गया है उसे निकाल कर बाहर लाएंगे और उस धन से यहाँ के गरीब लोगों को घर, मकान और सड़के देंगे।

    उन्होंने झारखंड सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं के मामले में देश का नंबर एक राज्य है। अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने इस उम्मीद से झारखंड राज्य बनाया था कि आने वाले एक-डेढ़ दशक में यह राज्य देश का सबसे अग्रणी प्रदेश बनेगा, लेकिन पिछले पांच वर्षों में जेएमएम और कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया। किसी भी युवा को कोई नौकरी नही मिली, एक परीक्षा हुई भी तो उसका भी प्रश्नपत्र लीक हो गया। कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने हेमंत विश्व शर्मा को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में आयोजित इस जनसभा में हजारों की संख्या में लोग असम के मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे थे।

    मुसलमानों को धर्म के आधार परा आरक्षण का कोई हक नहीं : हिमंत बिस्वा सरमा

    रजरप्पा सीसीएल ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि देश में मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई हक नहीं है। वह आरक्षण यहां के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को मिलना चाहिए। जिन राज्यों में कांग्रेस और उनके गठबंधन की सरकार है, वहां पर ओबीसी के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को दिया जा रहा है लेकिन भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म कर देगी।

    उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने 300 सीटें पार किया था तब देश में कई कार्य हुए। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दिया गया। बाबरी मस्जिद की जगह भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। देश में सीएए लागू हो गया। अब 400 सीटें पार होंगी तो मथुरा और काशी के ज्ञानव्यापी में मंदिर बनाया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत में शामिल करा लिया जाएगा।आज देश की सामाजिक दशा को बदलने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना बेहद जरूरी है। अबकी बार 400 सीटें पार होगी तो यह कानून भी लागू कर दिया जाएगा।

    घुसपैठिए झारखंड और देश को बर्बाद कर देंगे
    असम के मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सहायता से उन्होंने असम में घुसपैठियों को रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है लेकिन झारखंड और देश को यह घुसपैठिए बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। यदि जल्द ही जनता डबल इंजन की सरकार नहीं बनाएगी तो कांग्रेस और झामुमो उन घुसपैठियों को संरक्षण देने में पीछे नहीं हटेगी। साथ ही कहा कि झारखंड जैसा संपदा संपन्न प्रदेश भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गया है। हालत यह है कि मुख्यमंत्री जेल चला जाता है। मंत्रियों के चपरासी के घर से 37 करोड़ रुपये नकदी मिलते हैं। यहां के संपदा नेता और मंत्री लूट रहे हैं जबकि युवा दर-दर भटक रहा है।

    झूठ फैला रहा विपक्ष
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूरा विपक्ष आरक्षण हटाने का झूठ फैला रहा है। नरेन्द्र मोदी पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ओबीसी, एससी और एसटी के आरक्षण में कोई कमी नहीं की। लोगों के मन में अब कोई भ्रम नहीं बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में ईडी और सीबीआई जैसे निष्पक्ष संस्था को भी विपक्ष ने बदनाम करने की कोशिश की है। हकीकत यह है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए ईडी और सीबीआई की ही जरूरत है।

    मौके पर राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल, विधायक सुनीता चौधरी, नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, जिला पार्षद सर्वेश सिंह और रंजीत पांडे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    B J P Chief Minister Himanta Biswa Sarma Gyanvapi Mathura
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.