Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Dhanbad : पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु
    Headline

    Dhanbad : पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या के मामले में जेल में बंद है संजीव सिंह

    Dhanbad :  धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व युवा भाजपा विधायक संजीव सिंह ने धनबाद न्यायालय में आवेदन देकर इच्छामृत्यु की मांग की है। नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में रहकर न्यायालय परिक्रिया का सामना कर रहे पूर्व विधायक ने मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 की अदालत में इच्छामृत्यु का आवेदन दायर किया है। इसकी जानकारी उनके अधिवक्ता मो.जावेद ने मीडिया को दी। पूर्व विधायक संजीव सिंह फिलहाल धनबाद के स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाजरत है।

    पूर्व विधायक द्वारा कोर्ट में दायर किए गए अपने हलफनामे में इच्छामृत्यु के साथ मौत के बाद अपनी अंगों को भी जन सेवा में दान कर देने की इच्छा व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक संजीव सिंह 10 जुलाई को धनबाद जेल में कुर्सी से गिर पड़े थे। इसमें उन्हें गहरी चोट आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए 11 जुलाई को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार न आता देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती करने का सलाह दिया है। लेकिन पूर्व विधायक अपने इलाज के लिए रांची रिम्स नही जाना चाहते। दरअसल उन्हें और उनके परिजनों को यह अंदेशा है कि वहां पूर्व विधायक को जान का खतरा हो सकता है।

    यही वजह है कि पूर्व विधायक अपने इलाज के लिए रांची रिम्स नही जाना चाहते। उनका और उनके परिजनों का कहना है कि या तो न्यायालय बाहर के किसी हायर सेंटर में उन्हें खुद के खर्चे पर इलाज कराने की अनुमति दे अथवा ऊनके द्वारा दायर इच्छामृत्यु का आवेदन स्वीकार कर ले। संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह धनबाद स्थिति एसएनएमएमसीएच और रांची रिम्स में सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए सरकारी अस्पताल में पूर्व विधायक का इलाज कराने से साफ मना कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि संजीव सिंह के सिर में गहरी चोट आई है। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि चोट की वजह से उनके सिर में खून जम गया है। इसके साथ ही उन्हें कई गंभीर बीमारियों ने भी जकड़ रखा है। यदि उन्हें बेहतर इलाज के लिए जल्द ही किसी बेहतर अत्याधुनिक अस्पताल में भर्ती नही कराया गया तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

    साल 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीरज सिंह हत्या मामले में नीरज सिंह के चचेरे भाई और झरिया से भाजपा के पूर्व विधायक को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। नीरज सिंह के भाई के आवेदन पर संजीव सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद संजीव सिंह ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इच्छा मृत्यु कोर्ट चोट जेल धनबाद न्यूज पूर्व विधायक संजीव सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.