धनबाद।
मॉर्निंग वॉक पर निकले धनबाद के जिला जज अष्टम उत्तम आनंद की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शहर के रणधीर वर्मा चौक के पास बुधवार सुबह की है। सूचना मिलते ही धनबाद के एसएसपी सहित एसपी व जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार रोज की तरह न्यायाधीश उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक पर अपने आवास से गल्फ ग्राउंड के लिए निकले थे। इस दौरान रणधीर वर्मा चौक के आगे न्यू जज कॉलोनी मोड़ पर पीछे से आ रही एक ऑटो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर तड़पता देख एक राहगीर पवन पांडे ने उन्हें तत्काल एसएनएमएमसीएच भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पाकर पीडीजे राम शर्मा सहित जिला जज अरविंद कुमार पांडे , सीजेएम अर्जुन साव समेत तमाम न्यायिक पदाधिकारी और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। फिलहाल घटना में शामिल वाहन का पता नहीं लग पाया है। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज हाथ लगा है। मालूम हो कि छह माह पूर्व उत्तम आनंद ने धनबाद के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इसके पूर्व में वे बोकारो में पदस्थापित थे। उत्तम आनंद चर्चित रंजय हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

