Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:36
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरने की ख्वाहिश जल्द पूरी होगी, स्पाइसजेट और इंडिगो को मिली हरी झंडी
    Headline

    देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरने की ख्वाहिश जल्द पूरी होगी, स्पाइसजेट और इंडिगो को मिली हरी झंडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    देवघर। देवघर एयरपोर्ट से शीघ्र ही उड़ाने भरेगी। एयरपोर्ट से दो एयरलाइंस कंपनियां स्पाइसजेट और इंडिगो को हवाई सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन से हरी झंडी मिल गई है। अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में इसका उद्घाटन होगा।

     

    जानकारी अनुसार हवाई सेवा शुरू करने की सारी तैयारी चल रही है। डीजीसीए की टीम ने फरवरी के अंत में इसको लेकर निरीक्षण कर लिया है। उनकी चेक लिस्ट के मुताबिक एक दो बिंदु ही रह गए हैं , जिसकी औपचारिकता भी पूरी कर ली जाएगी। विमानन सुरक्षा नियामक संस्था ब्यूरी ऑफ सिविल एविएशन की टीम ने भी सुरक्षा स्तर की जांच कर ली है। एयरपोर्ट की सारी तैयारी से संतुष्ट होने के बाद ही दोनों एयरलाइंस कंपनियों ने मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन को उड़ान शुरू करने के लिए आवेदन दिया था। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एसोसिएशन का उपक्रम फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से देवघर एयरपोर्ट ने उड़ानों की फ्रीक्वेंसी भी तय कर दी है। फ्रीक्वेंसी रेंज के अनुसार इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट का स्लॉट फाइनल कर दिया गया है।

     

    फ्रीक्वेंसी रिपोर्ट आने के बाद देवघर एयरपोर्ट के नजदीकी एयरपोर्ट रांची, दुर्गापुर, पटना और कोलकाता हवाई मार्ग में एयर ट्रैफिक का पता फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन को लग चुका है। इस नजदीकी एयरपोर्ट की फ्रीक्वेंसी और एयर ट्रैफिक के अनुसार स्पाइसजेट और इंडिगो स्लॉट दिया गया है। इंडिगो और स्पाइसजेट शुरुआत में अपने स्लॉट के अनुसार दिल्ली, कोलकाता, रांची व बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करेगी। कोलकाता एयरपोर्ट से देवघर में उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट आयेगी।

    कोलकाता एयरपोर्ट से एयरलाइंस कंपनियों का यात्री बस, कार समेत ब्रांड लोगो, टिकट और बोर्डिंग पास देवघर एयरपोर्ट में भेजने की तैयारी चल रही है। दोनों एयरलाइंस कंपनियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को देवघर एयरपोर्ट में प्रतिनियुक्त होने वाले प्रबंधक व कर्मियों की सूची भी उपलब्ध करा दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दोनों एयरलाइंस कंपनियों के मैनेजर के लिए ऑफिस समेत टिकट काउंट पहले ही अलॉट कर दिया है। देवघर एयरपोर्ट का डीजीसीए की टीम सर्वे कर संतुष्टि जता दी है। अब 15 मार्च तक डीजीसीए से लाइसेंस मिलने की केवल औपचारिकता शेष है।

    देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। पहले घरेलू सेवा शुरू होगी उसके बाद इंटरनेशनल उड़ान भी यहां से आरंभ हो जाएगा। 2500 मीटर के रनवे पर 320 एयर बस के उड़ान भरने की तैयारी पूरी है। रनवे का सफल ट्रायल अगस्त में ही हो चुका है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल का ट्रायल रन हो गया है। तीन एयरवेज स्पाइ जेट, इंडिगो और एयर एलायंस सेवा देगी। अभी सभी विमान दिन में उड़ान भरेंगे बाद में रात्रि सेवा भी शुरू होगी। इंडिगो, स्पाइस जेट से बातचीत हुई है। डीजीसीए जल्द ही लाइसेंस देने की प्रक्रिया पूरा करेगा।

    पंचशूल और सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र

    एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग पर देवघर और झारखंड की पहचान बाबा बैद्यनाथ मंदिर की प्रति आकृति उकेरी गयी है। इस पर ब्रास से आकर्षक पंचशूल बनाया गया है। यह टर्मिनल बल्डिंग के दोनों ओर है। रनवे पर जहाज के उतरते वक्त और उड़ान भरते वक्त भी भक्त बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दर्शन कर अपनी यात्रा शुरू करेंगे। धर्म और आध्यात्म की मंशा लेकर देवघर आए लोगों का मन इसे देखकर पुलकित हो जाएगा। देवघर एयरपोर्ट पर सेल्फी प्वाइंट बन गया है। यहां विश्व का सबसे बड़ा और एक महीना तक चलने वाला श्रावणी मेला में लाखों लोग आते हैं। टर्मिनल के सामने ही यह प्वाइंट बना है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इंडिगो एयरपोर्ट अथॉरिटी देवघर एयरपोर्ट देवघर न्यूज स्पाइसजेट हरी झंडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.