Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 08:59
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Deoghar: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरु, मंत्री बादल पत्रलेख ने किया उद्घाटन
    Headline

    Deoghar: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरु, मंत्री बादल पत्रलेख ने किया उद्घाटन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Deoghar: देवघर और बिहार के बांका जिले की सीमा पर स्थित दुम्मा में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक राजकीय श्रावणी मेला का मंत्रोच्चारण के साथ सोमवार को शुभारंभ हो गया। सूबे के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दो महीने के लिए बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूरी तरह से रोक लग गयी है। मंगलवार से श्रावण मास शुरू हो रहा है। श्रावण मास में भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए देवघर आते हैं।

    मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड के खुशहाली की कामना की गई

    मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने के लिए 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा की गई। मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड के खुशहाली की कामना की गई। इसके साथ ही मंत्री बादल पत्रलेख ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश मार्ग और निकास, सुरक्षा व्यवस्था, पूजा-अर्चना करने की व्यवस्था सहित अन्य स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने देवघर जिला प्रशासन और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को हरेक दिन की व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

    मंत्री बादल पत्रलेख ने मेला का उद्घाटन करने के बाद कहा कि श्रावण मास में देवघर एवं बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को और भव्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। इस साल ज्यादा भक्तों के आने की संभावना है। उसी के अनुरूप प्रशासन की तैयारी भी होनी चाहिए।

    श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधा : नारायण दास

    विधायक नारायण दास ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले, ऐसी व्यवस्था करनी होगी। कार्यक्रम को पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि संजय शर्मा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने भी संबोधित किया।

    कांवरिया पथ पर बिछाया गंगा का बालू : उपायुक्त

    उपायुक्त ने बताया कि कांवरिया पथ पर गंगा नदी की बालू बिछाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को चलने में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यही वजह है कि श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन को पूर्णरूप से बंद कर दिया गया है।

    इस वर्ष मलमास को लेकर दो महीने तक सावन होगा

    इस वर्ष मलमास को लेकर दो महीने तक सावन होगा। इस दौरान दो बार 15-15 दिनों के लिए मेले का आयोजन किया गया है। हालांकि बीच में पड़ने वाले मलमास के महीने में मेला का आयोजन नहीं होगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। सोमवार को गुरु पूर्णिमा होने के कारण मंदिर प्रांगण में भी कांवरियों की खूब भीड़ दिखी। पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पटा हुआ था। कांवरिया पथ पर भी कांवरियों का पहुंचना शुरू हो चुका है। भारी बारिश के बाद भी लगी लंबी कतार देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर अब बाबा नगरी बोलबम के नारों से गुंजायमान हो रही है। इस बार बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा को बंद करवाकर जलार्पण के लिए अरघा की व्यवस्था की गई है। सोमवार को स्पर्श पूजा का अंतिम दिन है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    उद्घाटन कांवरिया देवघर न्यूज मंत्री बादल पत्रलेख श्रावणी मेला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.