Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 13:44
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»चाईबासा में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित, थाना प्रभारी के निलंबन और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
    Headline

    चाईबासा में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित, थाना प्रभारी के निलंबन और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

    today post liveBy today post liveJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chaibasa News;- पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा वन देवी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित और निर्वस्त्र किए जाने की घटना से स्थानीय हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। सोमवार को इस घटना के विरोध में गुवा में बंद का आह्वान किया गया, जिसके तहत पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित रहा। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रामनगर से रैली निकालते हुए गुवा थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतिमा खंडित करने वाले दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी नीतीश कुमार के कार्यकाल में थाने में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, बल्कि समझौता करवाने के नाम पर रुपये की मांग की जाती है। नोवामुंडी जिला परिषद की सदस्य देवकी कुमारी ने आरोप लगाया कि थाना में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के एवज में लोगों से 500 रुपये वसूले जाते हैं और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है।

    स्थिति के बिगड़ते ही शाम करीब 7 बजे किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, और नोवामुंड़ी थाना प्रभारी नयन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन संगठन के सदस्य थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।

    प्रदर्शन देर शाम 5:30 बजे से शुरू हुआ जो खबर लिखे जाने तक जारी था। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chaibasa Hindu organization protest demand for suspension of Guwa police station in-charge Guwa Durga statue dispute Nitish Kumar accuses police statue destruction incident Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.