Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 18:48
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline» जनता की अदालत में होगा फैसला, ममता को मिलेगा न्याय : हेमंत सोरेन
    Headline

     जनता की अदालत में होगा फैसला, ममता को मिलेगा न्याय : हेमंत सोरेन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh:  रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार बजरंग महतो के पक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दूसरी सभा बुधवार को दुलमी मैदान में की। उन्होंने कहा कि यह कोई सभा नहीं, बल्कि जनता की अदालत है। 27 फरवरी को इस बात का फैसला होगा कि ममता को न्याय मिलेगा या फिर पूंजीपति एक बार फिर जीत जाएंगे? दिशोम गुरु की तबीयत खराब हुई तो उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करा कर रात को दो बजे ही लौटा हूं। वह सिर्फ इसलिए क्योंकि आज मुझे जनता की अदालत ने न्याय की गुहार लगाई थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली चुनावी सभा में मंच पर ममता देवी का छह महीने का बेटा भी आया हुआ था। उसे देख कर दिल भर आया। इस राजनीति की वजह से वह बच्चा परेशान हो, यह मैं कभी नहीं चाहूंगा। जिस बच्चे को मां चाहिए था, उसको पूंजीपतियों ने साजिश कर अलग कर दिया। मैं सभी माताओं और बहनों से आग्रह करता हूं कि न्याय की इस जंग में वे ममता देवी का साथ दें।

    साजिश से एक बाजी जीतकर विपक्ष चुनाव जीतने का सपना ना देखें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साजिश से एक बाजी जीतकर विपक्ष यह सपना देख रहा है कि वह पैसे से जनता के वोट को खरीद लेगा। लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि वह किस आधार पर वोट मांगता है। आजसू के उम्मीदवार ने कौन सा ऐसा गुल खिलाया है। आज जब विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, पशुधन योजना, कृषि योजना, रोजगार के लिए लोन की बात आती है तो वह महागठबंधन की सरकार ने लोगों को दिया है। 2019 में जब ममता देवी इस विधानसभा क्षेत्र से जीतकर गई तब इस विधानसभा में मात्र 3300 विधवाओं को पेंशन मिलता था। आज 15500 विधवाओं को यह सरकार पेंशन दे रही है। 2019 में मात्र 6000 वृद्ध को पेंशन का लाभ मिलता था। आज 45500 लोगों को पेंशन मिल रहा है। दिव्यांग पेंशन योजना में तब मात्र 6300 लोग शामिल थे, आज 10,000 से अधिक लोग शामिल हैं। सरकार बनने के बाद 128000 लोगों को राशन कार्ड बना कर बांटा है।

    यूपीए सरकार में 400 में जलता था घर का चूल्हा, आज 1200 लगते हैं

    मुख्यमंत्री ने चूल्हा प्रमुख पर जोरदार टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो हर घर का चूल्हा 400 में जलता था। क्योंकि गैस सिलेंडर उतने में ही आता था। आज भाजपा -आजसू की सरकार है तो 1200 में गैस सिलेंडर आता है। अब गांव में चूल्हा प्रमुख बनाकर लोगों को आजसू बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। किरासन तेल ब्लैक में मिलता है, प्लेटफॉर्म टिकट ₹50 में मिलता है। नमक, दूध, दही, धोती, लूंगी, साड़ी सब पर टैक्स लगा दिया गया है। ऐसी स्थिति में गरीबों की दुर्दशा जगजाहिर है। लेकिन झारखंड देश का पहला राज्य है जहां धोती साड़ी मात्र ₹10 में लोगों को दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति की बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति भी उसी आधार पर बनाई गई थी। लेकिन उसका हश्र यूपी और बिहार वालों ने क्या किया यह पूरा राज्य जानता है। चुनावी सभा को मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रत्याशी बजरंग महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने भी संबोधित किया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अदालत जनता न्याय फैसला ममता रामगढ़ न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.