धनबाद।
बहुचर्चित विनोद झा हत्याकांड के आरोपी विचाराधीन कैदी आनंद वर्धन उर्फ मिंटू कश्यप की मौत रविवार की सुबह हो गई। अहले सुबह मिंटू की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसको लेकर जेल चिकित्सक ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशासन के निर्देश पर पेास्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित की गई है। आरोपी को 28 जून को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से उसे जेल के क्वारेंटाइन वार्ड में रखा गया था।
बताया गया है कि मंटू को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मालूम हो कि धनबाद के चिरकुंडा हाउसिंगा कॉलोनी में विनोद झा की गोली मारकर हत्या 24 फरवरी को कर दी गई थी। इसको लेकर पुलिस ने पहले शूटर चुन्नू तिवारी और तबरेज आलम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि हत्या की साजिश मिंटू कश्यप और उसके बेटे ने रची थी। जानकारी मिलने पर साजिश में शामिल अन्य निखिल व शेखर सहित गीता देवी, अनुष्का कुमारी व मिंटू कश्यप को भी जेल भेजा गया था।

