बेगूसराय।

पुलिस ने गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित रेड लाईट एरिया से एक युवक का शव संदिग्ध हालत में शुक्रवार को रात में बरामद किया है। मृतक की पहचान स्व. ब्रह्मदेव यादव के पुत्र प्रदोष कुमार के रूप में की गई है। मृतक प्रदोष गत दस वर्षो से अपने घर परिवार से अलग रेड लाईट एरिया में रहता था। हत्या की सूचना पर आक्रोशित लोग हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह तक घटनास्थल पर अड़े रहे। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी अनुसार मृतक के सिर और गले में चाकू के निशान मिले है। हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है। कुछ लोगो का कहना है कि जिस्म फरोशी के अड्डे से दूर बाहर से बहला फुसलाकर लाए गए लड़कियों को बाहर सप्लाई किया जाता है, जिसकी जानकारी प्रदोष को हो गई। इसका खुलासा होने के भय से धंधेबाजो ने उसकी हत्या कर दी। उल्लेखनीय हो कि रेड लाईट एरिया में लड़कियो को बहला फुसलाकर लाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। गिरोह के लोग लड़कियों को यहां लाते है और जिस्म फरोशी कराने के बाद उसे बेच देते है। इस धंधे का विरोध करने वालो की हत्या तक कर दी जाती है। विगत दो वर्षो में कई मामले उजागर भी हो चूके है।