डेहरी ऑन सोन ।
रोहतास जिला के इंद्रपुरी बराज के पास मंगलवार की देर शाम को सोन नदी में स्नान के दौरान डूबे चारों किशोरो का बुधवार को निकाल लिया गया है। जानकारी अनुसार स्नान के दौरान किशोर शहनवाज कुरेशी 16 , राजा बाबू उर्फ प्रिंस 16 वर्ष , नाजिर इदरीसी 15 वर्ष व ओसामा इदरीसी 17 वर्ष सोन नदी में डूब गए थे।
घटना की सूचना पर बीडीओ अरुण कुमार और सीओ अनामिका कुमारी की देखरेख में गोताखोरों की मदद से मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया गया। पर सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह दोबारा शुरू हुए अभियान में चारों किशोरों का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष सरफराज हुसैन ने बताया कि दावत थाना क्षेत्र के कोवाथ दर्जी मोहल्ला से स्कॉर्पियो से नौ युवक इंद्र बराज घूमने गए थे। सभी सोन नदी स्नान करने लगे। इस दौरान पैर फिसलने से सोन नदी के गहरी पानी में डूब गए। घटना के बाद परिजनों में मातम है।

