Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 05:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»गिरिडीह के खंडोली में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या के बाद शव को जलाया, इलाके में सनसनी
    Headline

    गिरिडीह के खंडोली में इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या के बाद शव को जलाया, इलाके में सनसनी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Giridih:  पर्यटन स्थल खंडौली डैम जाने के रास्ते में मंगलवार की शाम 17 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र विशाल सिंह का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है । मृतक छात्र के शव के साथ उसके स्कूटी और आधा लीटर पेट्रोल से भरा एक बोतल व छात्र का मोबाइल भी बरामद हुआ है। छात्र विशाल के शव होने की जानकारी वन विभाग के कर्मियों ने बेंगाबाद थाना प्रभारी शशिकांत सिंह को दिया। थाना प्रभारी भी तुंरत घटनास्थल पहुंचे और छात्र के शव को देखा, शव करीब पूरी तरह से जल चुका था। कपड़े जलकर राख हो गए थे। छात्र के शव के पास से बरामद मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया। युवक की पहचान बिरनी थाना इलाके के खंगराडीह निवासी बबन सिंह का पुत्र विशाल सिंह के रूप में हुई है

    इस दौरान छात्र विशाल सिंह के चाचा ललन सिंह समेत कई पड़ोसी भी खंडौली डैम पहुंचे। भतीजे का शव देखकर बेहोश हो गए। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दीयाहै। अब मेडिकल बोर्ड का गठन कर देर शाम छात्र के शव का पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। इधर थाना प्रभारी ने छात्र के मिले शव को हत्या से जुड़ा मामला ही बता कर जांच में जुट गई है। क्योंकि घटनास्थल में जला हुआ शव और छात्र के साथ स्कूटी के साथ मोबाइल और पेट्रोल से भरा बोतल मिलना प्रथम दृष्टया फिलहाल हत्या की संकेत दे रहा है। लेकिन विशाल की हत्या क्यों और किसलिए किसने किया, स्पस्ट नहीं है। बेंगाबाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार मृतक छात्र विशाल सिंह अपनी मां के साथ पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रहता है। कृष्णा नगर में मृतक छात्र के चाचा ललन सिंह भी रहते हैं, तो छात्र विशाल के पिता सउदी अरब में किसी कंपनी में इंजीनियर बताएं जा रहे है। जबकि मृतक छात्र विशाल सिंह खुद भी राजस्थान के कोटा से इंजिनियरिंग की तैयारी कर रहा था और दो सप्ताह पहले ही शहर के सुभाष पब्लिक स्कूल में प्रेक्टिकल की परीक्षा देने कोटा से गिरिडीह पहुंचा था। मृतक छात्र सिंह मंगलवार की सुबह अपनी मां को स्टडी बुक लाने की बात कहकर शहर के कृष्णा नगर स्थित घर से स्कूटी से निकला। शाम में उसका शव खंडौली जाने वाले रास्ते में एक झाड़ी में जला हुआ मिला।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इंजीनियरिंग गिरिडीह न्यूज छात्र जलाया शव हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.