Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 18:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज
    Headline

    झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : शिवराज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में की जनसभा

    Garhwa News:  केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समर्थन में नामांकन कार्यक्रम में सहभागिता की और विशाल जनसभा को संबोधित किया।

    शिवराज ने जेएमएम और हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार ने वन संपदा, जल संपदा, खनिज संपदा और सौंदर्य से भरपूर राज्य को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया है। बेईमान सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचारों की लंबी फेहरिस्त है। इनके मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं और गरीब जनता त्राही त्राही कर रही है। इसलिए अब झारखंड की जनता ने जेएमएम की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। झारखंड में भाजपा की सरकार ही सुशासन स्थापित करेगी। उन्हाेंने कहा कि झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

    ईंट, बालू, पत्थर, कोयला सब खा गए

    शिवराज ने कहा कि जेएमएम और उनके मंत्रियों ने पूरे झारखंड को लूट लिया है। हमने सुना है कि रावण का भाई कुम्भकरण 6 महीने सोता था और जब छह महीने के बाद उठता था तो केवल खाता ही रहता था। कुम्भकरण तो छह महीने ही खाता था लेकिन यहां मंत्री 12 महीने ही खाते रहते हैं। ये ईंट, पत्थर, बालू, कोयला खा जाते हैं, जल जीवन मिशन का पैसा खा जाते हैं। मनरेगा का पैसा खा जाते हैं। मैं आज वचन देने आया हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पक्के मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त दी जाएगी। कोई भी गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा ये मोदी का संकल्प है।

    ये माटी, बेटी, रोटी बचाने का चुनाव है

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बेईमान गठबंधन की सरकार ने झारखंड को विदेशी घुसपैठियों का गढ़ बना दिया। बांगलादेश से घुसपैठिएं आ रहे हैं। घुसपैठिए बेटियों से विवाह भी कर लेते हैं और विवाह करके उनके नाम पर जमीन भी खरीद लेते हैं। ये हमारी बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सोरेन सरकार में सात हजार 400 बेटियों के साथ बलात्कार हुए हैं। रुबिका पहाड़िया जैसी बेटियों की निर्मम हत्या की गई है। बलात्कार हो रहे हैं, हत्याएं हो रही है, लूट हो रही है, डकैती हो रही है। यदि हम आज भी चुप रहे तो समझ लेना ये झारखंड नहीं बचेगा। ये बंगलादेशी घुसपैठियों का घर हो जाएगा। इसलिए ये चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव झारखंड में माटी बचाने का चुनाव है।

    सरकार बनते ही बहनों के खाते में आएंगे 2,100 रुपये

    शिवराज कहा कि पांच साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम ने महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें हर महीने चूल्हा खर्च के लिए दो हजार रुपये दिए जाएंगे लेकिन 4 साल 10 महीने हेमंत सोरेन को माताओ-बहनों की याद नहीं आई और अब चुनाव आते ही उनके खाते में महज़ एक हजार रुपये डाले जा रहे हैं।हमारी सरकार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कई राज्यों में बहनों के खातों में पैसा डाल रही है और झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार बनते ही उसी महीने से हर 11 तारीख को बहनों के खाते में 2,100 रुपये की सम्मान राशि डाली जाएगी।

    युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया

    शिवराजने कहा कि सोरेन सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली। अब चुनाव आ गए हैं तो सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को कड़ी धूप में 10-10 किलोमीटर तक दौड़ा दिया। कई बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये हादसा नहीं हत्या है। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में दाे लाख 87 हजार से ज्यादा खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा। कैलेंडर बनाकर तय करेंगे कि किस तारीख को परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और किस दिन नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jharkhand Jharkhand Assembly Elections Shivraj Singh Chouhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.