Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:32
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»बिहार»पटना»Cyber Crime: पटना में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी, महिला प्रोफेसर के खाते से उड़ाये 3.07 करोड़
    पटना

    Cyber Crime: पटना में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी, महिला प्रोफेसर के खाते से उड़ाये 3.07 करोड़

    today post liveBy today post liveNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Cyber Crime: पटना में साइबर अपराधियों ने अब तक की सबसे बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। पटना विश्वविद्यालय की एक सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर से 3.07 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का भय दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

    इस घटना को लेकर पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर पुलिस कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। ठगी का यह मामला पटना साइबर थाने का अब तक का सबसे बड़ा केस है। इससे पहले 2.84 करोड़ रुपये की ठगी की घटना सामने आई थी।

    अकेली रहती थीं पीड़िता, वीडियो कॉल से डरा कर ठगी

    सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर ने बताया कि वह पटना में अकेली रहती हैं। शनिवार को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस है।

    • कुछ देर बाद वीडियो कॉल किया गया। कॉल पर पुलिस की वर्दी में व्यक्ति था जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया।
    • शातिर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट और मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर उनसे बैंक खातों की जानकारी ले ली।

    3.07 करोड़ की ठगी, पीड़िता डरी हुई दिल्ली रवाना

    पुलिस के अनुसार, ठगों ने महिला से जांच के नाम पर उनके बैंक खाते और ट्रांजेक्शन डिटेल मांगी। झूठी जांच के बहाने विभिन्न खातों से 3.07 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वह दिल्ली में अपने बच्चों के पास चली गईं।

    साइबर पुलिस का बयान

    साइबर थाना प्रभारी और डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिला प्रोफेसर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कॉल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    साइबर ठगी पर अलर्ट की अपील

    यह मामला पटना में साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को दर्शाता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान कॉल्स, वीडियो कॉल्स और संदिग्ध व्यक्तियों से मिली किसी भी जानकारी को साझा न करें

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    cyber crime cyber fraud Patna News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026

    उमेश सिंह कुशवाहा निर्विरोध चुने गए जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष

    March 6, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.