भागलपुर।
अकबर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचा के समीप एनएच 80 पर चार अज्ञात अपराधियों ने खाद व्यवसायी अनुजदेव राय पुत्र शिवम कुमार(18) की दिन दहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर उससे 30 लाख से अधिक रूपए लूट लिए। इलाज के दौरान शिवम की मौत् हो गई। घटना गुरूवार की दोपहर की है। शिवम के साथ रतनगंज के खाद दुकानदार अमन कुमार भी था। खरैहिया निवासी खाद व्यवसायी अनुग देव राय का पुत्र दोपहर को मकंदपुर स्थित केनरा बैंक में राशि जमा करने जा रहा था। इस बीच पहले से धात लगाए चार अपराधियों ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली शिवम के छाती के नीचे लगी है। घटना स्थल के पास से गुजर रहे लोगों से जानकारी मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक लोडेड मैगजीन व 50 हजार रूपए का एक बंडल मिला है। विधि व्यवस्था डीएसपी नेशार अहमद ने बताया कि सीसीटीव फुटेज को खंगाला जा रहा है। इधर शिवम के परिजनो में मामत पसरा है। ज्ञात हो की अनुजदेव का पूरे बिहार के खाद भंडार का सीएनएफ है। खाद व्यवसायी मूल रुप से बरियारपुर के पुलकिया का रहने वाले है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
