Jamshedpur News:- जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद गुरुवार को बिष्टुपुर इलाके में फिर एक सनसनीखेज घटना घटी। गुरुद्वारा के पास अपराधियों ने कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए
जानकारी के अनुसार, कारोबारी साकेत अग्रवाल बैग में नकदी लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक और इनोवा पर सवार अपराधियों ने गुरुद्वारा के पास उन्हें रोक लिया। हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने बैग छीन लिया और जाते-जाते इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी कर दी। अचानक हुई वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी मनोज ठाकुर और बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्ध वाहनों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
का माहौल है। लोग दिनदहाड़े हो रही घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बिष्टुपुर और आसपास के इलाकों के व्यापारियों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

