Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 17:25
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»50 हजार का ईनामी अपराधी अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर झारखंड से गिरफ्तार
    Headline

    50 हजार का ईनामी अपराधी अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर झारखंड से गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Rohtas News:  रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के करवंदिया थाना क्षेत्र के चर्चित फिरौती अपहरण कांड में शामिल 50 हजार के इनामी अपराधी अशोक साह उर्फ अशोक मास्टर को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अमरा तालाब निवासी व्यवसायी सुरज प्रसाद के अपहरण मामले में मुख्य सरगना बताया जा रहा है।

    एसपी रौशन कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने एक उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से सुरज प्रसाद का अपहरण अमरा तालाब स्थित हरि ओम मेडिकल के सामने से किया था और फिरौती के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें करवंदिया थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी।

    टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर खुलासा किया कि इस वारदात को अशोक मास्टर गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने अपहरण के चार घंटे के अंदर ही अपहृत व्यवसायी को नासरीगंज थाना क्षेत्र के पडुरी गांव से सकुशल बरामद कर लिया था। इस कांड में शामिल गिरोह के सात अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि सरगना अशोक मास्टर फरार था।

    आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि वह झारखंड के पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में छिपा है। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने न केवल इस अपहरण कांड बल्कि कई फिरौती और हत्या के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    एसपी ने बताया कि अशोक मास्टर पर कई संगीन मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके नेटवर्क और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस टीम के सभी सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Ashok Sah arrest Jharkhand Crime News ransom kidnapping case Rohtas police action Wanted criminal arrested अशोक साह गिरफ्तारी इनामी अपराधी गिरफ्तार झारखंड अपराध समाचार फिरौती अपहरण कांड रोहतास पुलिस कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.