Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:56
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सीएम ने किया 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन, स्टेडियम की भी रखीं आधारशिला
    Headline

    सीएम ने किया 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन, स्टेडियम की भी रखीं आधारशिला

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 20, 2021Updated:October 20, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार  सीधी नियुक्ति दे रही है- हेमंत

    सिमडेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को  11वीं  हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। साथ ही एक इंटरनेशनल  एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम की भी आधारशिला रखीं। मौके पर सीएम  ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार अपना अंग बनाकर सीधी नियुक्ति दे रही है। झारखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत आज 79 नवयुवकों व नवयुवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।  सीएम सोरेन ने देशभर से आयी 27 टीमों को खेल में बेहतर करने और खेल भावना दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसएस बालिका उच्च विद्यालय में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के जरिये इसका संदेश और इसकी आवाज दूर तक जायेगी। अब तक देश दुनिया में जाकर अपनी खेल प्रतिभाओं को दिखाने वाले खिलाड़ियों को अपने ही जिले, राज्य में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। इससे आने वाले समय में राज्य में खेल संस्कृति का एक आदर्श माहौल विकसित होगा। राज्य सरकार भी अपने स्तर से खेल संस्कृति को विकसित करने पर लगी है। हुनरमंद खिलाड़ियों को सम्मान, नौकरी और अन्य प्रयासों के जरिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    राज्य के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां देश भर से हॉकी खिलाड़ी आये हैं। देश की बच्चियां जो देश-विदेश में अपना जौहर दिखाती हैं। आज वे सिमडेगा की भूमि पर आईं हैं। झारखण्ड के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। खेल एक ऐसा कार्यक्रम है जहां सौहार्द और प्रेम का सम्प्रेषण होता है। झारखंड सिर्फ खनिज के लिए ही नहीं बल्कि खेल के लिए भी जाना जाएगा। सरकार का संकल्प है कि खेल में जहां की संभावना है वहां सरकार खेल को बढ़ावा देगी।

    सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि आज का काफी अहम है। आज यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास हुआ है। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। सरकार ने 79 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी है। राज्य भर में खेल के मैदान का निर्माण पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर किया जा रहा है।

    विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खेल सामूहिक एकता को प्रतिबिम्बित करता है। यह रोजगार पाने का बड़ा साधन है। यही वजह है कि राज्य सरकार खेल के विकास को लेकर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

    मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अमिताभ कौशल, उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्यान्द्रों दियोंगम, अध्यक्ष हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खिलाड़ी एवं अन्य उपस्थित थे।

    उद्घाटन मैच में झारखंड ने तमिलनाड़ को 8-1 से हराया

    उद्घाटन मैंच विधिवत रूप से झारखंड हॉकी एवं तमिलनाडु हॉकी के बीच खेला गया। झारखंड हॉकी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8-1 से तमिलनाडु की टीम पर विजय प्राप्त की। झारखंड की टीम ने गोल करने के कई अवसर भी गवायें। झारखंड की टीम से प्रमोदनी लकड़ा ने 3 गोल, अमृता मिंज ने 2 गोल, महिमा टेटे काजल बाड़ा व कल्याणी किंडो ने एक एक गोल किया. वहीं तामिलनाडु की टीम सिर्फ एक ही गोल कर सकी। इसी प्रकार आज के खेले गए मैंच में हॉकी पंजाब ने हॉकी पांडुचेरी को 18-0 से पराजित किया। आसाम हॉकी ने हॉकी राजस्थान को 6-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं हॉकी कर्नाटक ने हॉकी बंगाल को 16-0 से हराकर विजयी अभियान की शुरूआत की।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    महिला राष्ट्रीय सिमडेगा न्यूज सीएम स्टेडियम हॉकी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    March 9, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.