Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 16:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री विशेष सत्र के माध्यम से खेलेंगे ट्रंप कार्ड,पांच सितंबर को बुलाई विधानसभा का विशेष सत्र
    Headline

    मुख्यमंत्री विशेष सत्र के माध्यम से खेलेंगे ट्रंप कार्ड,पांच सितंबर को बुलाई विधानसभा का विशेष सत्र

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। झारखंड में इन दिनों सियासी गतिविधियां तेज हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पिछले 10 दिनों से डगमगा रही है लेकिन रणनीतिक तौर पर हेमन्त न सिर्फ विपक्ष के हर वार को कुंद करते जा रहे हैं बल्कि, अपनी तरफ से भी ऐसी-ऐसी चाल चल रहे हैं, जो विपक्ष पर भारी पड़ता जा रहा है। झारखंड विधानसभा का सत्र बुलाना इसी की एक कड़ी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में चुनाव आयोग की चिट्ठी मिलने के 10 दिन बाद भी राज्यपाल का कोई आदेश नहीं आया है लेकिन राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। राज्यपाल अभी तक दिल्ली से रांची नहीं लौटे हैं। इसको लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है।

    सोमवार को विधानसभा का सत्र होना है और राज्य की हेमन्त सरकार सदन से विश्वासमत का बूस्टर डोज लेगी। संख्या बल के हिसाब से हेमन्त सरकार को विश्वासमत हासिल करने में कोई खतरा नहीं दिख रहा है लेकिन सदन के भीतर क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी। इतना तो तय है कि हेमन्त सोरेन ने सदन से विश्वासमत लेने की योजना तैयार कर विपक्षी नेताओं की नींद उड़ा दी है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संकेत दिया कि रायपुर में मेफेयर रिजॉर्ट में जमे यूपीए विधायक और कैबिनेट मंत्री शाम तक रांची वापस लौटने वाले हैं। रांची वापसी के बाद उन्हें घरों को जाने की इजाजत नहीं होगी। रांची में भी सभी विधायकों को बाड़ेबंदी में ही रखा जाएगा। इसके लिए स्टेट गेस्ट हाउस और स्टेट सर्किट हाउस में बुकिंग की गई है। सोमवार को सभी विधायक विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे।

    कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और झामुमो के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन ने कहा कि सभी विधायक सत्र में शामिल होंगे। साथ ही कोलकाता कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीनों विधायकों को पार्टी की ओर से सूचना नहीं दी गई है। सभी की नजरें राजभवन पर टिकी हैं, ताकि गवर्नर का फैसला आते ही उसके अनुरूप रणनीति बनाई जा सके। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, तो आखिर क्यों सदन में विश्वासमत हासिल करने की योजना है।

    अमूमन देखा गया है कि विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लाया जाता है। झारखंड में भी पूर्व में सरकार के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लाया गया है लेकिन यह झारखंड के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि पूर्ण बहुमत रहते हुए भी सरकार ही सदन में विश्वास प्रस्ताव ला रही है। इस मामले पर जानकारों का कहना है कि इस सत्र का राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश की जा सकती है।

    संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत सरकार को एक बार विश्वास मत हासिल करने के बाद छह माह तक दोबारा विश्वास मत हासिल करने की जरूरत नहीं होगी। अगर गवर्नर के आदेश के बाद सीएम की विधानसभा से सदस्यता जाती भी है तो सीएम हेमंत स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति को सीएम बनाने को दावा पेश कर सकते हैं। राजनीतिक तौर पर यह भी कह सकते हैं कि यूपीए के पास बहुमत है। केवल नेता बदले गए।

    सदन में मुख्यमंत्री कर सकते हैं कई घोषणाएं
    विधानसभा के सत्र में मुख्यमंत्री कई ऐसे मुद्दे पर घोषणा कर सकते हैं, जिसका उन्हें सीधा राजनीतिक लाभ मिलेगा। साथ ही विपक्षी गठबंधन को भी झटका लगेगा। इन घोषणाओं में महत्वपूर्ण है आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाना, 1932 या लास्ट सर्वे ऑफ़ सेटेलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति की घोषणा करना और जातीय जनगणना कराना। यदि सदन में मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करते हैं तो यह खासकर उनकी पार्टी के लिए बहुत बड़ा मास्टर स्ट्रोक होगा। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि स्थानीय नीति पर कांग्रेस के लोग 1932 के आधार पर सहमत नहीं हों। यह भी सच है कि हर तरह की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री सोमवार को बड़ा ट्रंप कार्ड खेलेंगे।

    भाजपा भी रणनीति बनाने में जुटी
    प्रदेश भाजपा की तरफ से भी विधानसभा सत्र को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक है। बैठक में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री करमवीर सिंह भी शामिल होंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    रणनीति रांची न्यूज विधानसभा सत्र विश्वास मत सरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.