Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 03:49
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi : मुख्यमंत्री ने की झारखंड में एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत
    Headline

    Ranchi : मुख्यमंत्री ने की झारखंड में एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 28, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     

    सरकारी कर्मचारी हो, राजनेता हो या आम जनता स्वास्थ्य सेवा सबके लिए समान

    एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत से कई गंभीर मरीजों को बचाया जा सकेगा

    सिर्फ पैसे वालों को नहीं बल्कि गरीबों को भी एयर एंबुलेंस सेवा प्रदान करने का प्रयास

    मील का पत्थर साबित होगी एयर एंबुलेंस सेवा

    Ranchi:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर का शुभारंभ किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ गई है। सरकार का प्रयास है कि सबके लिए स्वास्थ्य सेवा बराबर होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि मरीज की स्थिति काफी खराब हो जाती है और अस्पताल ले जाते वक्त वह दम तोड़ देता है। सरकार ने यह सुविधा इसलिए शुरू की है कि मरीज या दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कितने ही जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। आज वो जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।

    सोरेन ने कहा कि कोरोना काल ने बहुत कुछ सिखाया है। आपातकाल में कई नयी और पुरानी चीजें समझने को मिलती हैं। आज यह सेवा लाकर लोगों को किफायती दर पर दूसरे राज्य के बेहतर अस्पताल में इलाज हो सकेगा। कई जिले जैसे धनबाद, दुमका, गढ़वा व गिरिडीह में एयरपोर्ट है और वहां ट्रायल भी हो चुका है। वहां रनवे बनाने का भी निर्देश दिया चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रयास से बेहतर चीजें निकलकर सामने आती है।

    दूरभाष पर सम्पर्क कर अथवा ई-मेल के माध्यम से एयर एम्बुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकेंगे
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि नागर विमानन प्रभाग द्वारा “एयर एम्बुलेंस सेवा” के लिए राज्य स्तरीय एक सेल का गठन किया गया है। अब राज्य की जनता दूरभाष पर सम्पर्क कर अथवा ई-मेल के माध्यम से एयर एम्बुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकती है। आवेदक को दूरभाष पर ही गंतव्य के अनुसार संभावित व्यय से अवगत कराया जायेगा। आवेदक की सहमति के उपरांत एयर एम्बुलेंस ऑपरेटर द्वारा 02 घंटे के अंदर एयरक्राफ्ट को तैयार करने का प्रावधान रखा गया है, ताकि जरूरतमंद को जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुँचाया जा सके। इस सेवा के अंतर्गत आम नागरिकों की सहुलियत के लिए फ्लाईट को रि-शिड्यूल करने का प्रावधान भी रखा गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आजतक स्वास्थ्य सेवा पर कई टीका टिप्पणी की गई लेकिन हमने यहां की विभिन्नता में भी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की है। आज झारखंड की सड़कों पर सैकड़ों एम्बुलेंस दौड़ती है, जिन पहाड़ी क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं जा पाता वहां हमने बाइक एम्बुलेंस की शुरुआत की है और आज एयर एंबुलेंस की शुरुआत हुई है। रिम्स को लेकर अखबारों में कई खबरें छपती रहती है। हाई कोर्ट की तरफ से भी टिप्पणी की जाती है लेकिन आज रिम्स में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मशीन लगाएं गए हैं। हमारे सामने बहुत चुनौतियां है। इससे लड़ने की जरूरत है। इसकी शुरुआत की घोषणा होते साथ लोगों के बीच उत्सुकता है। 200 से 250 लोग अबतक दिए गए नम्बर पर लोग संपर्क कर चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। एयर एंबुलेंस काफी दिनों से इसकी जरूरत झारखंड को थी। ऐसे में जब भी हम इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते थे तो उनके मन में यह बात आई कि क्यों न स्थायी तौर पर इसकी शुरुआत की जाए। इस मौके पर मंत्री बादल, विधायक इरफान अंसारी के अलावा विनय चौबे, अरुण कुमार समेत विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    कहां जाने के लिए कितने पैसे लगेंगे

    झारखंड के प्रमुख शहरों में यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहेगी। रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गिरिडीह जमशेदपुर सहित कई जिले शामिल हैं। एयर एंबुलेंस के लिए रांची से दिल्ली का किराया पांच लाख रुपये होगा। रांची से मुंबई जाने के लिए सात लाख रुपये देने होंगे। रांची से चेन्नई के लिए आठ लाख, रांची से कोलकाता के लिए तीन लाख खर्च करने पड़ेंगे। रांची से हैदराबाद के लिए सात लाख लगेंगे।

    रांची से बनारस जाने के लिए तीन लाख 30 हजार रुपये देने होंगे। रांची से लखनऊ के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे जबकि रांची से तिरुपति के लिए आठ लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा देश के किसी दूसरे हिस्से के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा लेने पर प्रति घंटा एक लाख 10 हजार अतिरिक्त देना होगा।

    कहां-कहां मिलेगी सेवा

    रांची में रांची के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर और गिरिडीह से यह सेवा मिलेगी।कंफर्म करने पर दो घंटे के भीतर एयर एंबुलेंस आपके लिए उड़ान भरने को तैयार रहेगा। इस सेवा में अच्छी बात यह है कि री-शेड्यूल करने की भी सुविधा मिलेगी। एयर एंबुलेंस में तमाम जरूरी उपकरणों के साथ चिकित्सक की भी सुविधा मिलेगी।

    कार्यक्रम में  विधायक इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक के.एल.अग्रवाल, कैप्टन एस.पी. सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एयर एम्बुलेंस सेवा मुख्यमंत्री रांची न्यूज शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.