Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 March 2026 || 18:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन, मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिया अर्घ्
    Headline

    उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन, मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिया अर्घ्

    today post liveBy today post liveOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:- बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में चार दिवसीय छठ महापर्व का मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान संपन्न हो गया। एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

    राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया,भागलपुर तथा अन्य जिलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों के तटों और गंगा घाटों पर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य दिया। इससे पहले छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर एकत्र हुए और डूबते सूर्य को शाम का अर्घ्य अर्पित किया। पूरा वातावरण भजन-कीर्तन से गूंज उठा।

    पटना के काली घाट, कदम घाट, पटना कॉलेज घाट और कृष्णा घाट पर जल में तैरती दीपमालाओं की चमक और पूजा-अर्चना की गूंज ने मनमोहक दृश्य उत्पन्न किया। सूर्य भगवान की स्तुति में भजन भी गाए गए। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना के घाटों पर कपड़े बदलने की व्यवस्था समेत सुरक्षा के विभिन्न उपाय किए गए।

    आज (मंगलवार) उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए पटना में 78 घाटों पर व्रती ने अर्घ्य दिया। 60 कृत्रिम तालाब भी बनाए गए । चार दिवसीय छठ महापर्व के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। राजधानी के 35 गंगा घाटों पर कुल 187 कैमरे लगाए गए। साथ ही, पटना जिले में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के 550 घाटों पर छठ व्रत किया गया। इन घाटों पर 444 गोताखोर तैनात किए गए। जिले के सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नोडल चिकित्सा पदाधिकारियों की तैनाती की गई।

    उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजनीतिक गतिविधियों में छठ पर्व की वजह से कुछ ठहराव रहा। विपक्षी महागठबंधन मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित अधिकतर राजनेता सोमवार को अपने-अपने घरों में रहकर परिवार के साथ राज्य के इस लोकप्रिय त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाते नजर आए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण टकराव, गोली लगने से एक की मौत,पास्को आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, तीन पुलिसकर्मी घायल,हालात तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

    March 18, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    मुजफ्फरपुर में पुलिस-ग्रामीण टकराव, गोली लगने से एक की मौत,पास्को आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, तीन पुलिसकर्मी घायल,हालात तनावपूर्ण, पुलिस तैनात

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने वोट न देने की बताई वजह,आरजेडी उम्मीदवार पर उठाया सवाल कहा -आरजेडी का उम्मीदवार न तो पिछड़ा वर्ग, न अत्यंत पिछड़ा, न दलित और न ही अल्पसंख्यक समाज से

    गर्मी में भी रोज गर्म पानी पीने से क्या Belly Fat घटेगी? एक्सपर्ट से जानें सच

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.