Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 03:57
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी की टीम ने  हिरासत में ले लिया
    Headline

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी की टीम ने  हिरासत में ले लिया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी की टीम ने  हिरासत में ले लिया है। पंकज मिश्रा को उत्तराखंड से पकड़ा गया है। ईडी की टीम उन्हें दिल्ली लाकर पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम शुक्रवार सुबह से उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी की छापेमारी होटल और रेस्टोरेंट समेत उनके कई ठिकानों पर जारी है। ईडी की इस कार्रवाई को पूजा सिंघल प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है।

    छापेमारी में बेलभद्री पहाड़ और चुहिया पहाड़ में पत्थर खनन का काम करने वाले हीरा भगत नाम के एक कारोबारी के आवासीय परिसर से तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के आवास पर छापेमारी के दौरान संपत्ति के कागजात और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ईडी के मुताबिक पंकज मिश्रा ( साहिबगंज आवास), कन्हैया खुरानिया, पत्थर व्यवसायी (साहिबगंज आवास), दाहु यादव, एलसीटी फेरी सेवा के संचालक (साहिबगंज आवास), कृष्ण कुमार साह, पत्थर व्यवसायी (बरहरवा), भावेश भगत, ठेकेदार (बरहरवा), भगवान भगत, पत्थर व्यवसायी (बरहरवा) सोनू सिंह, पत्थर व्यवसायी (राजमहल), निमाई सिल, ट्रक ऑनर (बरहेट), पतरु सिंह, पत्थर व्यवसायी (मिर्जाचौकी ), सुब्रतो पॉल, पत्थर व्यवसायी ( बरहरवा), ट्विंकल भगत सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। लगभग 15 स्थानों पर छापेमारी की गयी है।

    ईडी को संदेह है कि बरामद नकदी अवैध खनन का एक हिस्सा थी और यह पंकज मिश्रा की भी हो सकती है, जिनसे वर्तमान में ईडी दिल्ली में पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि सिंघवाहिनी ट्रांसपोर्ट के मालिक दाहू यादव पंकज मिश्रा के एक अन्य प्रमुख सहयोगी हैं, जिनके परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी अधिकारियों को दीवार में लोहे का लॉकर लगा मिला। मैकेनिक को ताला खोलने के लिए बुलाया गया था। ईडी की टीम ने सोनू सिंह के नीलकोठी परिसर की तलाशी ली। शुरुआत में उनके निजी गार्डों ने ईडी के अधिकारियों द्वारा घर की तलाशी लेने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, छापेमारी अब भी जारी है।

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर बीते चार जून को केस दर्ज किया था। उनपर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। इसी के तहत उन्हें आरोपित बनाया गया है। इस मामले में ईडी ने शंभु नंद कुमार का बयान भी दर्ज किया था। शंभु ने ईडी को दिये अपने बयान में राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    ईडी उत्तराखंड छज्ञपेमारी पंकज मिश्रा रांची न्यूज विधायक प्रतिनिधि हिरासत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    March 11, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.