Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 17:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रांची समेत राज्य भर में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य किया अर्पित ,घाटों पर छठ गीतों की गूंज, सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था
    Headline

    रांची समेत राज्य भर में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य किया अर्पित ,घाटों पर छठ गीतों की गूंज, सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था

    today post liveBy today post liveOctober 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन पूरे झारखंड में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। राजधानी रांची समेत राज्य भर के व्रतियों ने सोमवार को डूबते सूर्य (अस्ताचलगामी भगवान भास्कर) को अर्घ्य अर्पित किया। सुबह से ही छठ घाटों और तालाबों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

    रांची के अरगोड़ा झील, बड़ा तालाब, हटनिया तालाब और अन्य प्रमुख घाटों पर व्रती दोपहर से ही सज-धजकर पहुंचने लगे। परंपरागत तौर पर केला, नारियल, मूली, नींबू, कच्ची हल्दी और घर में बने महाप्रसाद के साथ पूजा की थाल सजाई गई। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।

    पूजन के दौरान राजधानी रांची छठ गीतों की मधुर धुनों से गूंज उठी। शहर के सभी प्रमुख घाटों को रंग-बिरंगी डिजिटल लाइटों से सजाया गया था। खास तौर पर सूर्य मंदिर, बड़ा तालाब और अरगोड़ा झील के आसपास का दृश्य भक्तिमय और आकर्षक रहा।

    मंगलवार सुबह व्रती उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार सूर्योदय का समय सुबह 5:52 बजे निर्धारित है।

    छठ पर्व को लेकर रांची नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए। सभी जलाशयों की सफाई की गई और उन्हें रोशनी से सजाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जलाशयों पर तैनात रहीं।

    उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने परिवार संग हटनिया तालाब पहुंचकर अर्घ्य दिया और सभी को छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि श्रद्धालु सुरक्षित ढंग से पर्व मनाएं और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

    एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि पूरे शहर में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5000 अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन के अनुसार, अब तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अस्ताचलगामी सूर्य पूजा छठ महापर्व झारखंड झारखंड छठ व्रती अर्घ्य रांची छठ घाट सुरक्षा रांची छठ पूजा 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.