Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 16 March 2026 || 15:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Chatra: जेएमएम-कांग्रेस-राजद झारखंड के विकास के तीन स्पीड ब्रेकर: राजनाथ
    Headline

    Chatra: जेएमएम-कांग्रेस-राजद झारखंड के विकास के तीन स्पीड ब्रेकर: राजनाथ

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chatra:  भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत शनिवार काे इटखोरी से करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेमंत सोरेन को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया। साथ कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद इस राज्य के विकास के तीन स्पीड ब्रेकर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो दोगुनी ताकता से विकास होगा।माता भद्रकाली मंदिर में दर्शन व पूजा करने के पश्चात रक्षा मंत्री ने झारखंड सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। ईटखोरी के हाईस्कूल मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे।

    राजनाथ ने कहा कि झारखंड में रोहंगिया बांग्लादेशी घर और कागजात बना रहे हैं, इन्हें क्यों नहीं रोका जा रहा है।उन्होंने कहा कि झारखंड में जब तक परिवर्तन नहीं होगा,राज्य का विकास संभव नहीं। झारखण्ड की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के नए आयाम गढ़ रही है। कांग्रेस,झामुमो और राजद राज्य के विकास की राह में रोड़ा हैं। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। राजनाथ सिंह ने गहरा चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि रोहिंग्या मुसलमान यहां आकर आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे है।जिसे भाजपा हरगिज बर्दास्त नहीं करेगी।

    कहा कि कांग्रेस के सहजादा राहुल गांधी अमेरिका में भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। सिख धर्मावलंबियों को भड़काने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं, भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। राजनीति देश बदनाम करने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए होता है। इस बार भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेकिये।

    राजनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। आज भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रभाव के कारण रूस और यूक्रेन युद्ध रोककर भारत के विद्यार्थियों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला गया। वन नेशन वन इलेक्शन भी लागू होगा। इससे पूरे देश में विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मोदी दस वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। अटल बिहारी ने सड़कों का जाल बिछाया था उसे मोदी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं।

    हेमंत सरकार युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर मार रही: शिवराज

    केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो सबसे पहले मां भद्रकाली मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार का कार्य करेगी, जिसे हेमंत सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर रोक लगाने वाली सरकार, पांच लाख नौकरी देने वाली हेमंत सरकार युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर मार रही है। जुल्म की पराकाष्ठा है। बेईमान और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा झारखंड को नया परिवर्तन देगी।

    मां-बहनों के सम्मान में बेहतर योजना देगी भाजपा: बाबूलाल मरांडी

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता, विधवा को ढाई हजार, नवविवाहिता को सोने का सिक्का, महिलाओं को दो हजार प्रत्येक माह, युवाओं को पांच लाख नौकरी, नौकरी नहीं तो भत्ता, प्रत्येक परिवार को 72 हजार सालाना, गरीबों को दस लीटर पेट्रोल जैसे वादों का क्या हुआ? युवाओं को हेमंत सोरेन ने जॉब नहीं मौत दिया है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन यात्रा की शुरुवात की गई है।

    सभा स्थल पर हरि झंडी दिखलाकर परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत की गई।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद काली चरण सिंह, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक किशुन दास, हजारीबाग प्रमंडल के कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व सांसद पीएन सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी विनय जायसवाल, जिलाध्यक्ष रामदेव भोक्ता समेत प्रदेश और जिला के पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    alex carey australia vs england leeds pitch report
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    March 15, 2026

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    March 15, 2026

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.