Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 09:00
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Chatra: प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी व पुलिस की भीषण मुठभेड़,पुलिस से लूटा गया हथियार बरामद
    Headline

    Chatra: प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी व पुलिस की भीषण मुठभेड़,पुलिस से लूटा गया हथियार बरामद

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    मुठभेड़ में एरिया कमांडर को भी गोली लगने की सूचना,सर्च अभियान जारी

    घायल नक्सली का ईलाज करने वाले डॉक्टर पर नजर रख रहा खुफिया विभाग, एसपी ने कहा चिन्हित कर करेंगे कठोर कार्रवाई

            टीएसपीसी के रिजनल कमांडर आक्रमण और जोनल कमांडर शशिकांत दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई

    Chatra: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) और पुलिस के बीच सोमवार को जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में  भाीषण मुठभेड़ हुई है। जानकारी अनुसार चतरा पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।   मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद अभियान में शामिल सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर गहन सर्च अभियान चला रही है।

    अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार व भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पत्रकारों से बात करते हुए एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी रीजनल कमांडर आक्रमण गंझू और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ का हथियारबंद दस्ता इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से चतरा-पलामू बॉर्डर पर भ्रमणशील है। इसके बाद चतरा पुलिस, सीआरपीएफ 190 बटालियन और झारखंड जगुआर के अधिकारियों और जवानों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था।

    अभियान के दौरान ही अनगड़ा-केदल के बीच भैंसमारा जंगल में सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी तत्परता से मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। एसपी ने बताया कि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस से लूटा गया एक .315 बोर का थ्री नॉट थ्री रायफल, दो देशी बंदूक, 2 किलो बारूद, 10 पिट्ठू बैग, दवाई, मोबाइल व चार्जर समेत दैनिक उपयोग के भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।

    घायल एरिया कमांडर की तलाश में पुलिस, घेराबंदी तेज

    पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दस्ते में शामिल एक एरिया कमांडर को भी गोली लगने की सूचना है। जिसे उसके साथी घायल अवस्था में अपने साथ लेकर भाग निकले हैं। नक्सली घायल एरिया कमांडर का इलाज करने का प्रयास कर रहे हैं। ईसकी सूचना पर पुलिस सभी संभावित इलाकों की भी तलाशी ले रही है।

    छह माह में दूसरा इनकाउंटर

    गौरतलब है कि कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा इलाके में 6 माह के भीतर नक्सलियों की दूसरी बार पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। करीब छह माह पूर्व भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों का मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान चितरंजन यादव को गोली लगी थी। जिनका इलाज के दौरान शहादत हो गया था। वही सोमवार की तड़के टीएसपीसी नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है। एसपी ने कहा है कि नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी परिस्थिति में नक्सलियों को इलाके में पनपने नहीं दिया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chatra News encounter Naxalite TSPC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.