Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:35
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Chaibasa: नरेन्द्र मोदी ने दी गारंटी, उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ नहीं लगा सकता
    Headline

    Chaibasa: नरेन्द्र मोदी ने दी गारंटी, उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ नहीं लगा सकता

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    कांग्रेस ओबीसी और पिछड़ों का हक मुसलमानों को दे देगी और घुसपैठियों के कारण झारखंड बंगाल बन जाएगा

    Chaibasa:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उन्होंने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में बदलाव कर ओबीसी, आदिवासी और पिछड़े का हक छीन लेगी और मुसलमानों को दे देगी। कर्नाटक में रातों-रात एक फतवा निकाला गया, जिसमें ये कहा गया कि कर्नाटक में जितने भी मुसलमान हैं वह सब ओबीसी हैं। इसके बाद उन्हें ओबीसी आरक्षण दे दिया गया और पूरा देश देखता रह गया। उन्होंने कहा कि ये मेरी गारंटी है कि उनके रहते कोई भी संविधान को हाथ भी नहीं लगा सकता।

    मोदी ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की धरती है। कांग्रेस ने झारखंड का कभी सम्मान नहीं किया है। कांग्रेस को आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विरोध किया था। साथ ही कहा कि मेरा झारखंड दिल्ली से कम है क्या। उन्होंने कहा कि आपका यह प्यार और आशीर्वाद ही मोदी की ताकत है। भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है। झारखंड के लोगों की भावनाओं को यदि कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अटल ने बनाया, भाजपा ने बनाया। कांग्रेस ने झारखंड का घोर विरोध किया। ये भाजपा की ताकत थी, अटल की दूरदृष्टि थी कि झारखंड बना।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मंजूर नहीं था कि यहां के संसाधन आपके काम आएं। पहले वो एक रुपये देते थे तो उसमें से वो 85 पैसे मार लेते थे। आज मैं एक रुपये भेजता हूं तो पूरा 100 पैसा आपके अकाउंट में जाता है। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी और पिछड़ों का हक मुसलमानों को दे देगी और घुसपैठियों के कारण झारखंड बंगाल बन जाएगा।

    कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस चल रही

    मोदी ने कहा कि झारखंड में बालू समेत प्राकृतिक संसाधनों को लूटा जा रहा है। छुटभैये नेता भी इसे लूटने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासियों की जमीन लूटने के बाद झामुमो और कांग्रेस हमारी देश के सेना की जमीन पर भी आंखें गड़ा कर रखीं हैं। वे लगातार झारखंड में घोटाला कर रहे हैं। कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस चल रही है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुए। बैंकों से नोट गिनने वाली मशीन लगानी पड़ी।

    घुसपैठियों के कारण आदिवासियों का हक छीना जा रहा

    प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठियों के कारण आदिवासियों का हक छीना जा रहा है। ये लोग झारखंड में घुसपैठियों को ठिकाना दे रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासी भाई बहनों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। संथाल में घुसपैठ के कारण आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है। यही खेल बंगाल में खेला था। आदिवासी इलाके में लोग घुसपैठियों से जूझ रहे हैं। यही हाल झारखंड का बनाना चाहते हैं। साथ ही कहा कि घुसपैठियों की संख्या बढ़ेगी तो झारखंड के आदिवासियों की हक भी उन्हें दे दिया जाएगा।

    मोदी ने झारखंड की धरती से कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता यह लिखकर दें कि वो एसटी-एससी, ओबीसी का आरक्षण काटकर धर्म के आधार पर मुस्लिमों को नहीं देंगे। कांग्रेस का कोई नेता यह बात लिखकर देने को तैयार नहीं है। क्या हम बाबा साहेब द्वारा मिले अधिकार को छीनने देंगे। मोदी आपके लिए लड़ने और मरने को भी तैयार है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सिंहभूम प्रत्याशी गीता कोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Congress Constitution Jharkhand Prime Minister Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.