Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 June 2025 || 16:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सम्मेद शिखरजी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,पारसनाथ पवित्र तीर्थ स्थल के रुप में ही बना रहेगा
    Headline

    सम्मेद शिखरजी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,पारसनाथ पवित्र तीर्थ स्थल के रुप में ही बना रहेगा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 5, 2023Updated:January 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    देवेंद्र शर्मा
    रांची/नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आज तीन साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से कहा है कि वह इस समिति में शामिल होने के लिए जैन समुदाय से दो सदस्यों और स्थानीय जनजातीय समूह से एक सदस्य को स्थायी सदस्य के रूप में आमंत्रित करे। केंद्र सरकार के इस फैसले से देशभर में जैन समुदाय समेत सभी लोगो में हर्ष व्याप्त है ।लोग सडको पर निकल कर खुशी का ईज़ाद कर रहे है।

    परझारखंड के पारसनाथ में स्थित जैन समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र के मुताबिक, यह अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म गतिविधि पर पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है।
    केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीन साल पहले जारी किए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है।

    भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से आज पांच जनवरी को जारी दो पेज की चिट्ठी के दूसरे पेज पर लिखा गया है, ”इको सेंसेटिव जोन अधिसूचना के खंड-3 के प्रावधानों के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाती है, जिसमें अन्य सभी पर्यटन और इको-टूरिज्म गतिविधियां शामिल हैं। राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया जाता है।”केंद्र सरकार ने निगरानी समिति बनाई। राज्य सरकार से कहा गया है कि वह इस समिति में शामिल होने के लिए जैन समुदाय से दो सदस्यों और स्थानीय जनजातीय समूह से एक सदस्य को स्थायी सदस्य के रूप में आमंत्रित करे।
    फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रहा था जैन समुदाय
    सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से जैन समुदाय आंदोलन कर रहा है। इसके खिलाफ कई जैन मुनियों ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया था। दुखद घटना तब हो हो गया जब इसमें जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने मंगलवार को प्राण भी त्याग दिया था।
    जैनियों का पवित्र तीर्थ है सम्मेद शिखरजी
    सम्मेद शिखरजी जैनियों का पवित्र तीर्थ है। जैन समुदाय से जुड़े लोग सम्मेद शिखरजी के कण-कण को पवित्र मानते हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित श्री सम्मेद शिखरजी को पार्श्वनाथ पर्वत भी कहा जाता है। ये जगह लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है। बड़ी संख्या में हिंदू भी इसे आस्था का बड़ा केंद्र मानते हैं। जैन समुदाय के लोग सम्मेद शिखरजी के दर्शन करते हैं और 27 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले मंदिरों में पूजा करते हैं। यहां पहुंचने वाले लोग पूजा-पाठ के बाद ही कुछ खाते-पीते हैं।
    रांची में केंद्र सरकार के इस आशय की खबर लोगो को लगी वो झुककर सड़क पर आकर अपनी खुशी का ईज़ाद करना शुरू कर दिया।सडको पर होली का सा वातावरण नजर आ रहा था।रांची में भी हजारो लोगो ने राज भवन के आगे विरोध प्रदर्शन किया था और राजपाल को ज्ञापन सौंपा था।

    पारसनाथ की पवित्रता के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद : बसंत कुमार मित्तल

    झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने पारसनाथ मामले में पहल के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री मित्तल ने जैन समाज सहित समस्त देशवासियों को इस सफलता की बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र एवं राज्य सरकार की इस पहल से पारसनाथ श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता कायम रखने का रास्ता खुलेगा।उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने आज झारखंड सरकार को पत्र भेजकर पारसनाथ की पवित्रता कायम रखने संबंधी विभिन्न कदम उठाने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने पारसनाथ को इको सेंसेटिव क्षेत्र घोषित करने संबंधी विभिन्न प्रावधानों को भी शिथिल करने की घोषणा बात कही है।केंद्र सरकार ने पारसनाथ को इको सेंसेटिव क्षेत्र घोषित करने संबंधी विभिन्न प्रावधानों को भी शिथिल करने की घोषणा बात कही है।

    मुख्यमंत्री ने लिखा था पत्र 

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को ही  श्री सम्मेद शिखरजी को लेकर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा था। उसपर मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इको सेंसेटिव जोन अधिसूचना के खंड 3 के प्रावधानों के कार्यान्वयन पर तत्काल रोक लगा दी है। जिसमें पर्यटन और इको टूरिज्म गतिविधियां शामिल हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पत्र लिख जैन अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना संख्या का०आ० 2795 (अ) दिनांक 02.08.2019 के संदर्भ में समुचित निर्णय लेने का आग्रह किया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आदेश वापस आंदोलन इको टूरिज्म गतिविधि केन्द्र सरकार जैन समुदाय तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर रांची न्यूज हर्ष
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    कोडरमा में अवैध ढिबरा तस्करी का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार, 3 ट्रक व स्कॉर्पियो जब्त

    June 6, 2025

    अमृतसर में पाकिस्तान से आए तस्कर हथियारों की कर रहा था सप्लाई दो गिरफ्तार, आठ पिस्टल बरामद

    June 6, 2025

    बेंगलुरू हादसा: आरसीबी के मार्केटिंग हेड समेत चार गिरफ्तार, न्यायिक आयोग का गठन

    June 6, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.