Browsing: बॉलीवुड

मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग्स केस की जांच करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस को जांच का जिम्मा सौंपा है। मुंबई पुलिस को महाराष्ट्र सरकार से इस मामले की जांच के लिए ऑफिशियल लेटर मिला है।

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री सारा खान भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। सारा इन दिनों चर्चित टीवी धारावाहिक ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में किरदार निभा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद के संक्रमित होने की सूचना दी है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर गिरफ्तार की गईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो, जब जमानत याचिका खारिज वाली खबर भायकुला जेल में रिया के पास पहुंची, तो रो पड़ीं।