Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 19:28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड नगर निकाय चुनाव: दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, शपथ पत्र अनिवार्य, फरवरी में चुनाव संपन्न की तैयारी
    Headline

    झारखंड नगर निकाय चुनाव: दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, शपथ पत्र अनिवार्य, फरवरी में चुनाव संपन्न की तैयारी

    today post liveBy today post liveDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:- झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार अब नगर निकाय चुनाव में दो से अधिक बच्चे वाले उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इसके लिए सभी प्रत्याशियों को नामांकन के समय शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा, जिसमें यह घोषणा करनी होगी कि निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक उनके दो से अधिक बच्चे नहीं हैं।

    राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में नगर विकास विभाग द्वारा पूर्व में जारी पत्र को आधार बनाकर सभी जिलों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना शपथ पत्र के नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी

    चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोग सचिव ने बताया कि सभी जिलों में वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जिलों से रिपोर्ट भी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुनाव तैयारियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

    अन्य वार्ड से लड़ सकेंगे चुनाव

    राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रत्याशी का वार्ड आरक्षण के कारण बदल गया है और वह अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पा रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे प्रत्याशी नगर निकाय के किसी अन्य वार्ड से भी चुनाव लड़ सकते हैं, बशर्ते वहां लागू आरक्षण नियमों का पालन किया जाए।

    योग्यता से जुड़े दिशा-निर्देश जारी

    आयोग के अनुसार महापौर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का संबंधित नगर निकाय का मतदाता होना अनिवार्य है। हालांकि, नगर निकाय की मतदाता सूची में शामिल कोई भी व्यक्ति उसी निकाय के किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है।

    राज्य निर्वाचन आयोग ने संकेत दिया है कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि फरवरी महीने में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराए जा सकें।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    झारखंड में पुलिस आधुनिकीकरण की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री ने बढ़ाई कानून-व्यवस्था की ताकत,झारखंड पुलिस को सौंपे 1,485 आधुनिक वाहन, 12 नए थानों का शिलान्यास

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    झारखंड में पुलिस आधुनिकीकरण की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री ने बढ़ाई कानून-व्यवस्था की ताकत,झारखंड पुलिस को सौंपे 1,485 आधुनिक वाहन, 12 नए थानों का शिलान्यास

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.