WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Koderma News:- कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के पिपचो बाजार में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जीजा ने ही साले की बेरहमी से हत्या कर दी थी,पुलिस ने इस हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि हत्या कोई आम वारदात नहीं, बल्कि शराब के नशे में हुए विवाद का खौफनाक अंजाम थी।
पुलिस के मुताबिक मृतक संतोष राणा अपने जिजा गौतम राणा समेत अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था।
इसी दौरान जिजा गौतम राणा ने मृतक की पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर गौतम राणा ने पास पड़े पत्थर से संतोष राणा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने
घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

