Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 15:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सेल्स टैक्स कार्यालय में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, चपरासी 75 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Headline

    सेल्स टैक्स कार्यालय में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, चपरासी 75 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    today post liveBy today post liveDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Sahrsa News:- सेल्स टैक्स कार्यालय में फैली भ्रष्टाचार की एक और कड़ी उजागर हुई है। निगरानी विभाग (विजिलेंस) की टीम ने सोमवार को सहरसा स्थित राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी (चपरासी) शंकर कुमार को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

    निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार–2 ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर के टायर व्यवसायी सिराजुल होदा ने 17 दिसंबर को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनका बैंक अकाउंट सेल्स टैक्स विभाग द्वारा फ्रीज कर दिया गया है और उसे अनफ्रीज कराने के एवज में चपरासी शंकर कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

    पीड़ित व्यवसायी के अनुसार, 8 मार्च 2025 को बैंक ऑफ इंडिया में स्थित उनका करंट अकाउंट होल्ड कर दिया गया था। जांच में पता चला कि सेल्स टैक्स विभाग द्वारा उनके ऊपर करीब 12 लाख रुपये का बकाया दिखाया गया, जबकि संबंधित टैक्स पहले ही जमा किया जा चुका था। बाद में विभाग ने ब्याज जोड़ते हुए 2 लाख 49 हजार रुपये अतिरिक्त जमा करने को कहा, जिसे उन्होंने जमा कर दिया। इसके बावजूद बैंक खाता नहीं खोला गया।

    आरोप है कि इस मामले को “मानवीय भूल” बताकर सेटलमेंट कराने के नाम पर पहले एक लाख रुपये रिश्वत मांगी गई, जिसे बाद में 75 हजार रुपये में तय किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राशि संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के कहने पर मांगी गई थी।

     

    शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी विभाग की 15 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को कार्यालय परिसर में ही चपरासी शंकर कुमार को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

     

    निगरानी विभाग ने संकेत दिया है कि इस मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की भी गहन जांच की जाएगी। कार्रवाई के बाद सेल्स टैक्स कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है और भ्रष्टाचार को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    March 8, 2026

    जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले– पिता के मार्गदर्शन में करूंगा जनकल्याण का काम

    March 8, 2026

    Nitish Kumar: गठबंधन राजनीति के मास्टर, दो दशक तक संभाली बिहार की कमान

    March 8, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनसे सगाई कर चर्चा में आए क्रिकेटर Prithvi Shaw?

    Ranchi News : महिला दिवस पर चली महिला स्पेशल ट्रेन, महिला रेलकर्मियों ने संभालीं पूरी कमान

    Tips For Healthy Eyes : घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं? आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Jharkhand Police अब होगी पेपरलेस, ईमेल और व्हाट्सएप से भेजे जाएंगे समन और वारंट

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.