Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Bokaro: डीजीपी ने दिया सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    Headline

    Bokaro: डीजीपी ने दिया सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 24, 2023Updated:September 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bokaro:  डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रविवार को बोकारो में रेंज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रेंज में संगठित आपराधिक गिरोह, अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, अवैध खनन, कोयला तस्करी और नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई।

    डीजीपी ने हत्या, डकैती, लूट, चोरी, फिरौती के लिए अपहरण, रेप, पॉक्सो एक्ट, अवैध खनन एवं संगठित आपराधिक गिरोह द्वारा रंगदारी पर रोकथाम एवं एससी एसटी अधिनियम के तहत प्रतिवेदित कांड के निष्पादन पर चर्चा किया। डीजीपी ने रेंज के अधिकारियों को वैसे गैंगस्टर पर हर संभव कार्रवाई का टास्क दिया जो राज्य के बाहर और विदेशों से अपने गिरोह का संचालन करते हुए भयादोहन कर रहे हैं। उन्होंने जेल से छुटे अपराधियों का बेल कैंसिलेशन कराने, स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने और फरार अपराधियों की विरुद्ध नियमानुसार पुरस्कार की घोषणा करने का निर्देश दिया।

    डीजीपी ने संगठित आपराधिक गिरोह की सरगना एवं उसमें शामिल सदस्यों को चिन्हित करते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। संगठित आपराधिक गिरोह के फरार सदस्यों को हर हाल में अरेस्ट करने का टास्क दिया। इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंटर स्टेट आपराधिक गिरोहों के सदस्यों पर नकेल करने के लिए डीआईजी को विशेष रूप से निर्देश दिया। सक्रिय अपराध कर्मियों की विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई की जानकारी ली। वैसे अपराधी जो बार-बार अपराध करते हैं और उन्हें चिन्हित करते हुए उनकी निगरानी पर जोर दिया। आरोपित अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए दागी पंजी में नाम दर्ज कर लगातार निगरानी रखने के साथ आश्रय देने वालों की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    आईजी अभियान ने बोकारो जिला में सक्रिय नक्सली दस्ते के खिलाफ कारगर अभियान चलाने पर जोर दिया। वामपंथ, उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान, उग्रवादियों की चल-अचल संपत्ति की जब्ती के प्रस्ताव की स्थिति, फरार नक्सली कमांडरों के खिलाफ इनाम घोषणा के प्रस्तावों की स्थिति, पांच वर्ष और 10 वर्ष से अधिक लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में रेंज के जिले में ड्रग नेटवर्क एवं अवैध शराब कारोबार से जुड़े अपराधियों का पता करते हुए आखिरी संलिप्त तक पहुंच कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही संगठित रूप से किए जाने वाले अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया।

    डीजीपी ने बैठक में इंस्पेक्टर, डीएसपी, एसपी और रेंज की डीआईजी को एक नियमित अंतराल पर थाना एवं पुलिस प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस मुख्यालय से समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अक्षरशः एवं ससमय पालन किए जाने का निर्देश दिया। आगामी त्योहारों पर विधि व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही उक्त अवधि में और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्र में लाइट एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही। जिले में समय और स्थान बदलकर वाहन चेकिंग करने बस, स्टैंड टेंपो, स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के गलत उपयोग को रोकने के लिए इसपर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में बोकारो रेंज के डीआईजी रेंज के जिले धनबाद और बोकारो के एसएसपी, एसपी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आपराधिक गिरोह कार्रवाई डीजीपी बोकारो न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.