Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»दिल्ली में भाजपा का 27 साल का इंतजार खत्म, मतगणना रुझानों में स्पष्ट बहुत की ओर
    Headline

    दिल्ली में भाजपा का 27 साल का इंतजार खत्म, मतगणना रुझानों में स्पष्ट बहुत की ओर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 8, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    New Delhi News:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी से आगे निकलते हुए बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी को अब तक हुई मतगणना में 46 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर मिला है। कांग्रेस पार्टी 6 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर है। ये आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली का चुनावी नतीजा किस ओर जाता दिखाई दे रहा है।

    चुनाव आयोग के 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 48 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही या जीत चुकी है। अन्य पार्टियां और स्वतंत्र उम्मीदवारों को कोई सीट नहीं मिलती दिखाई दे रही है। मतगणना में अभी कुछ दौर की गणना बाकी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कई सीटों पर जीत का मार्जिन बहुत अधिक है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का जीत का मार्जिन काफी कम है। इससे भी स्पष्ट है कि भाजपा दिल्ली में अपने 27 सालों का सूखा दूर करने वाली है।

    भाजपा जिन सीटों पर जीत चुकी हैः

    शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, पटपड़गंज से रविंदर सिंह नेगी (रवि नेगी), ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली ।
    भाजपा इन सीटों पर आगेः
    नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से अहीर दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, बवाना से रविंदर इंद्रराज सिंह, मुंडका से गजेंद्र द्राल, नांगलोई जाट से मनोज कुमार शौकीन, मंगोल पुरी से राज कुमार चौहान, रोहिणी से विजेंदर गुप्ता, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, वज़ीरपुर से पूनम शर्मा, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, मोती नगर से हरीश खुराना, मादीपुर से कैलाश गंगवाल, हरि नगर से श्याम शर्मा, जनकपुरी से आशीष सूद, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रदुयम्न सिंह राजपूत, मटियाला से संदीप सहरावत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, बिजवासन से कैलाश गहलोत, पालम से कुलदीप सोलंकी, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर.के. पुरम से अनिल कुमार शर्मा, महरौली से गजेंद्र सिंह यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, त्रिलोकपुरी से रविकांत, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से डॉ अनिल गोयल, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, शाहदरा से संजय गोयल, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन, घोंडा से अजय महावर, मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट, करावल नगर से कपिल मिश्रा।

    आम आदमी पार्टी ने जिन सीटों को जीत लिया हैः

    सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत, चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी सैबी, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह, दिल्ली कैंट से वीरेंद्र सिंह कादियान, तुगलकाबाद से सही राम, कोंडली से कुलदीप कुमार मोनू और बाबरपुर से गोपाल राय।

    आम आदमी पार्टी जिन सीटों पर आगे हैः

    बुराड़ी से संजीव झा, किरारी से अनिल झा, सदर बाज़ार से सोम दत्त, मटिया महल से आले मोहम्मद इकबाल, करोल बाग से विशेष रवि, पटेल नगर से प्रवेश रत्न, देवली प्रेम चौहान से, अम्बेडकर नगर से डॉ. अजय दत्त, कालकाजी से आतिशी, बदरपुर से राम सिंह नेता जी, ओखला से अमानतुल्लाह खान, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, सीलम पुर से चौधरी जुबैर अहमद और गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार।

    प्रधानमंत्री ने भाजपा को दी जीत की बधाई, कहा-दिल्ली में  विकास और सुशासन जीता

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास और सुशासन की जीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “जनशक्ति सर्वोपरि। विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को दिल्ली भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।”

    उन्होंने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे दिल्ली भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जीत के जश्न का माहौल

    भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मतगणना के बाद से ही जश्न का माहौल बना हुआ है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

    भाजपा प्रवक्ता शुभेंदु शेखर अवस्थी ने कहा कि 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। भाजपा ने जितने भी वादे किए हैं वे सारे वादे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे किए जाएंगे। आआपा की सरकार ने पिछले दस साल से दिल्ली में भ्रष्टाचार को ही बढ़ाया है और आज उसका परिणाम है कि आम आदमी पार्टी (आआपा) आज दिल्ली हार रही है। दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरपूर विश्वास दिखाया है। दिल्ली की जनता इस बार दिल्ली में विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि आआपा ने पिछले दस साल में दिल्ली को गंदे नाले, सीवर, पानी की समस्या के अलावा कुछ नहीं दिया। भाजपा के आने से इन सभी समस्याओं से दिल्ली की जनता को छुटकारा मिलेगा।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की ऐतिहासिक जीत होती नजर आ रही है।

    केजरीवाल ने हार स्वीकारी, बोले-बेहतर विपक्ष बन जनता के लिए करेंगे काम

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए एक बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही है। आज हुई मतगणना के नतीजे स्पष्ट होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर यह बातें कहीं।

    अरविंद केजरीवाल ने अपने एक वीडियो संदेश में दिल्ली के चुनाव परिणाम पर कहा कि वे लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक एवं सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का फैसला सर्वोपरि है। वे भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिल्ली में शानदार चुनाव लड़ने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में भागीदार बनेंगे। हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए, हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं जिसके लिए जनता की सेवा की जा सके।

    उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई है। स्वयं केजरीवाल भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराकर जीत गई हैं। आतिशी ने कालकाजी के लोगों को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। हम भाजपा और उनके तानाशाही के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal BJP got majority Delhi Assembly Elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    March 13, 2026

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    March 12, 2026

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.