“जेल प्रशासन इस सम्बन्ध में कुछ भी बता पाने में असमर्थ, पुलिस भी मौन”
“चर्चा जोरो पर है कि उग्रवादी समीर योजनाबद्ध तरीके से फरार हुआ है “
Ranchi News: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से सजाफ्ता उग्रवादी समीर तिर्की उर्फ साकिर तिर्की के भागने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले चौबीस घंटे से जेल प्रशासन परेशान है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना के बाद से जेल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। मामले को लेकर खेलगांव थाने में जेल प्रबन्धन के द्वारा दिया गया

घटना बीते गुरुवार देर शाम 6.40 बजे की है। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से रांची पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसकी पुष्टि जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। रांची केन्द्रीय कारा से पहले भी उग्रवादी फरार हो चुके है।जेल से नियमित पेशी के दौरान न्यायालय परिसर हाजत से पहले भी कुख्यात उग्रवादी भाग चुके है।
वर्ष 2018 में गुमला पुलिस ने भेजा था जेल
आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि वर्ष 2018 में गुमला पुलिस ने समीर तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। भागा हुआ कैदी समीर गुमला के भंडरा टोली, वृंदा का रहने वाला है।पुलिस ने रांची, गुमला और लोहरदगा जिला मे सजगता बढा दी है।सम्भावित क्षेत्र मे तलाशी चल रही है।