नवादा।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिरदला में महागठबंधन प्रत्याशी प्रकाशवीर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकनें का आह्वान किया। उन्होने कहा की नीतीश सरकार के जाने से ही बिहार का कायाकल्प संभव है। 15 साल की नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। 10 नवंबर को एनडीए सरकार की विदाई तय हो गई है। राज्य में भ्रष्टाचार का आलम है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरो के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख बेरोजगार युवको की नौकरी देने का निर्णय लिया जाएगा। सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से 1000 कर दी जाएगी। बिजली बिल आधा किया जाएगा। पर्यटन, सिंचाई व आधारभूत संरचनाओं को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। सभा को प्रत्याशी प्रकाशवीर के अलावा जिलाध्यक्ष महेंद्र साव, प्रो. रामेश्वर यादव, अफसर नवाब ने भी संबोधित किया।
